Home Breaking News Nitish Kumar : जदयू एमएलए और पूर्व मंत्री बीमा भारती का इस्तीफा, लालू के पास पहुंची; दो पूर्व एमएलए भी छोड़ गए

Nitish Kumar : जदयू एमएलए और पूर्व मंत्री बीमा भारती का इस्तीफा, लालू के पास पहुंची; दो पूर्व एमएलए भी छोड़ गए

0
Nitish Kumar : जदयू एमएलए और पूर्व मंत्री बीमा भारती का इस्तीफा, लालू के पास पहुंची; दो पूर्व एमएलए भी छोड़ गए

[ad_1]

Bihar News : Mla bima bharti resigned Jdu, leaved Nitish Kumar for purnea lok sabha from lalu yadav rjd party

बीमा भारती और तेजस्वी यादव
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


पूर्णिया के रुपौली से जनता दल यूनाइटेड की विधायक और राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंत्री रह चुकीं बीमा भारती ने जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के पास पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए पहुंच चुकी हैं। पूर्णिया लोकसभा सीट पर पप्पू यादव कांग्रेस की ओर से पहले ही दावेदारी की तैयारी में हैं। अब महागठबंधन के प्रत्याशी के रूप में राजद जा रहीं बीमा भारती भी इसी इच्छा के साथ लालू आवास पहुंची हैं।

पति और बेटे के खिलाफ साजिश रचने का लगाया आरोप

बता दें कि पूर्णिया के रूपौली विधायक से बीमा भारती ने जदयू के टिकट पर चुनाव जीता था। पांच बार विधायक और दो बार मंत्री रह चुकीं बीमा भारती ने 2020 के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मंत्री पद पद की मांग की थी। लेकिन, मंत्री पद नहीं मिलने से वह नाराज हो गईं। इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि जदयू के स्थानीय नेताओं के कारण उनकी बेटी रानी भारती को जिला परिषद अध्यक्ष पद हार गई थी। इधर, फ्लोर टेस्ट से पहले बीमा भारती जदयू की विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुई। फ्लोर टेस्ट के दिन बीमा भारती के पति और बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद वह सदन पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पति, बेटा और समर्थकों के खिलाफ साजिश रची जा रही है।

पार्टी छोड़ने के बाद बताया सीएम को छोड़ने की वजह

जनता दल यूनाइटेड छोड़ने के बाद पूर्व मंत्री बीमा भारती ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की अस्थिर राजनीति से तंग आकर जनता दल यू से अपना नाता तोड़ रही हूं। हर 2-3 वर्षों में बिना विचार-विमर्श अकारण गठबंधन बदलकर समाज एवं प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता एवं मतदाताओं में अविश्वास पैदा कर विकास कार्य अवरुद्ध करने एवं बेलगाम अफसरशाही से त्रस्त होने के साथ फिरकापरस्त शक्तियों से समझौता कर बिहारवासियों के साथ विश्वासघात करने वालों का साथ देना मेरे नीति और नियत में नहीं है, मैं जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देती हूं।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here