Home Breaking News Pratapgarh : सुपारी देकर पिता की हत्या कराने वाले बेटे को भेजा गया बाल सुधार गृह, तीनों शूटर जेल में

Pratapgarh : सुपारी देकर पिता की हत्या कराने वाले बेटे को भेजा गया बाल सुधार गृह, तीनों शूटर जेल में

0
Pratapgarh : सुपारी देकर पिता की हत्या कराने वाले बेटे को भेजा गया बाल सुधार गृह, तीनों शूटर जेल में

[ad_1]

Son sent to juvenile home for murder of businessman, three accused sent to jail

पट्टी कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार व्यापारी नईम की हत्या के आरोपी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पट्टी कोतवाली के चिकपट्टी के फर्नीचर कारोबारी मोहम्मद नईम की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने बेटे को बाल सुधार गृह और तीन आरोपियों को जेल भेज दिया। वारदात में शामिल कल्लू माफिया डॉन स्वप्नदीप यादव व आकाश गुप्ता उर्फ बाबा पुलिस के हाथ नहीं लगे। घटना में शामिल सभी आरोपियों का अभी तक कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया।

पुलिस लाइन के सई कांप्लेक्स में पत्रकार वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश सिंह ने बताया कि मृतक कारोबारी नईम के बाल अपचारी बेटे ने ही पिता की हत्या के लिए छह लाख रुपये में साथ पढ़ने वाले कुम्हिया पट्टी के अपने दोस्त शुभम सोनी व मेला ग्राउंड निवासी प्रियांशु उर्फ गोलू मिश्रा की मदद से कल्लू माफिया डॉन उर्फ स्वप्नदीप को सुपारी दी।

एडवांस दो किस्तों में एक लाख रुपये भी दिए। 50 हजार रुपये पहले ही असलहे के लिए दिए थे। पहले बेटा अपने साथियों के साथ खुद पिता की हत्या करना चाहता था, लेकिन बाद में इरादा बदल दिया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here