Home Breaking News Holi 2024 : बिहार में कब है होली? कल तो सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे, जानें- होली से जुड़े हर सवाल का जवाब

Holi 2024 : बिहार में कब है होली? कल तो सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे, जानें- होली से जुड़े हर सवाल का जवाब

0
Holi 2024 : बिहार में कब है होली? कल तो सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे, जानें- होली से जुड़े हर सवाल का जवाब

[ad_1]

Bihar News : happy holi wishes forwarding but holi 2024 date in bihar confusion, holi holiday in bihar

होली 2024
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लगभग पूरा देश आज होलिका दहन और कल होली मना रहा है। आज छोटी होली पर लोग एक-दूसरे को संदेश दे रहे हैं। लेकिन, बिहार में कहानी कुछ अलग है। सोमवार को बिहार सरकार के कार्यालय खुले हैं। केंद्र सरकार के मातहत बैंकों और बीमा कंपनियों के बिहार में स्थित शाखा-कार्यालय कल खुले रहेंगे। सवाल उठ रहा है कि जब आज होलिका दहन है तो कल होगी है या नहीं? तो, बिहार की परंपरा के हिसाब से नहीं। सनातन धर्म के विशेषज्ञ कहते हैं कि आज करीब 11 बजे होलिका दहन का समय है। कल का लगभग आधा दिन पूर्णिमा में ही चला जाएगा। इसलिए, उदय तिथि के हिसाब से चैत्र का आगमन 26 मार्च को होगा। उसी दिन बिहार असल में होली खेलेगा। बाबा वृद्धेश्वरनाथ धाम के पंडित पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि रविवार रात 10 बजकर 38 के बाद ही अगजा (होलिकादहन) होगा। 

होली के दिन भी काम करना पड़ेगा

बिहार सरकार के कैलेंडर के अनुसार, 25 मार्च को छुट्टी घोषित है। इस छुट्टी को शिफ्ट किया जा रहा है। फिलहाल इस दिन वर्किंग डे कर दिया गया है। 26 और 27 मार्च को छुट्टी की बात सामने आ रही है। बिहार सरकार के स्टाफ इस बात से दुखी हैं कि उन्हें होली के दिन भी काम करना पड़ेगा। शिक्षा विभाग की ओर से चिट्ठी जारी की गई है। प्रभारी, प्राचार्य, प्रशिक्षण प्रभारी,  क्लर्क, लेखापाल, ऑपरेटर को  को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि कार्यावधि के बाद भी लंबित कार्यों के निष्पादन कार्यालय में रुककर सभी प्रकार के लंबित विपत्र को कोषागार में प्रस्तुत करने बाद ही अपने घरों के लिए प्रस्थान करें। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here