[ad_1]
नई दिल्ली. आईपीएल 2024 के इस सीजन शनिवार को 2 मुकाबले खेले गए. पहले मैच में पंजाब किंग्स ने शानदार जीत दर्ज की, तो वहीं, दूसरे में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराईजर्स हैदराबाद को रोमांचक मैच में हराया. सचिन तेंदुलकर ने केकेआर के 3 प्लेयर्स को जमकर सराहा है. सचिन ने उन सब की तारीफ की है जिन्होंने शनिवार को हुए मुकाबले में शानदार गेंदबाजी या बल्लेबाजी की.
सचिन तेंदुलकर ने लिखा,” हमनें आज दो बेहतरीन पारियां देखी. हेनरिक क्लासेन और आंद्रे रसल के बैट से. फिल सॉल्ट ने इसकी शुरुआत की. इसके बाद आंद्रे रसल ने शानदार हिट्स लगाई. हेनरिक क्लासेन सनराईजर्स हैदराबाद को जीत के काफी करीब लेकर गए लेकिन हर्षित राणा की शानदार गेंदबाजी के चलते केकेआर ने इस मैच पर कब्जा जमा लिया. हर्षित राणा ने यॉर्कर की जगह स्लोवर गेंद डाली और बल्लेबाज को आश्चर्यचकित किया.”

फिल सॉल्ट शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उन्होंने सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ 40 गेंदों में 54 रन की पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 130 से भी ज्यादा का रहा. अपनी पारी के दौरान साल्ट ने 3 चौके और 3 छक्के भी लगाए. इसके बाद आंद्रे रसल ने अपने बल्ले से धमाल मचाया. रसल ने 25 गेंदों में 64 रन की पारी खेली थी. जिसमें उन्होंने 7 छक्के और 3 चौके भी लगाए थे.
KKR vs SRH: आखिरी ओवर में दिलाई रोमांचक जीत, लेकिन मैच के बाद तेज गेंदबाज को लगा झटका
आंद्रे रसल ने आईपीएल में अपने 200 छक्के भी पूरे कर लिए. उन्होंने 97 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है. आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के क्रिस गेल के नाम है. गेल ने 141 पारियों में 357 सिक्स जड़े हैं वहीं रोहित शर्मा के नाम 238 पारियों में 257 छक्के दर्ज हैं. एबी डिविलियर्स ने 170 पारियों में 251 वहीं एमएस धोनी ने 218 पारियों में 239 छक्के लगाए हैं. विराट कोहली के नाम 230 पारियों में 235 छक्के दर्ज हैं.
.
Tags: Andre Russell, KKR vs SRH, Sachin tendulkar
FIRST PUBLISHED : March 24, 2024, 13:11 IST
[ad_2]
Source link