[ad_1]
03:02 PM, 24-Mar-2024
RR vs LSG Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जाएंट्स: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल (कप्तान), निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, नवीन-उल- हक, रवि बिश्नोई. यश ठाकुर, मोहसिन खान। इम्पैक्ट प्लेयर: दीपक हुड्डा, मयंक यादव, अमित मिश्रा, प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: रोवमन पॉवेल, नांद्रे बर्गर, तनुश कोटियान, शुभम दुबे और कुलदीप सेन।
03:01 PM, 24-Mar-2024
RR vs LSG Live Score: राजस्थान ने टॉस जीता
लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। राजस्थान से ट्रेड होकर लखनऊ में गए देवदत्त पडिक्कल को केएल राहुल ने डेब्यू कैप सौंपी। लखनऊ के चार विदेशी खिलाड़ी क्विंटन डिकॉक, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस और नवीन उल हक हैं। राजस्थान की टीम तीन विदेशी खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरी है। इनमें जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर और ट्रेंट बोल्ट शामिल हैं।
02:24 PM, 24-Mar-2024
RR vs LSG Live Score: अमित मिश्रा के अनुभव का मिलेगा फायदा
इसके अलावा 41 वर्षीय स्पिनर अमित मिश्रा के अनुभव का भी लखनऊ को फायदा मिलेगा, लेकिन मार्क वुड और डेविड विली के बाहर होने तथा भारतीय खिलाड़ियों मयंक यादव और मोहसिन खान के फिटनेस से जुड़े मुद्दों के कारण उसका तेज गेंदबाजी आक्रमण कमजोर है।
02:23 PM, 24-Mar-2024
RR vs LSG Live Score: पूरन-डिकॉक पर रहेगा दारोमदार
लखनऊ का सवाल है तो उसकी बल्लेबाजी का दारोमदार कप्तान राहुल के अलावा क्विंटन डिक्वॉक, मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन पर टिका रहेगा। लखनऊ के पास रवि बिश्नोई के रूप में उपयोगी स्पिनर है जो आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके विश्व कप की टीम में जगह बनाने के लिए मजबूत दावा पेश करने की कोशिश करेंगे।
02:23 PM, 24-Mar-2024
RR vs LSG Live Score: रॉयल्स की बल्लेबाजी काफी मजबूत
रॉयल्स की बल्लेबाजी काफी मजबूत है जिसमें कप्तान सैमसन के अलावा बेहतरीन फॉर्म में चल रहे यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर शामिल हैं। टीम के पास ध्रुव जुरेल के रूप में अच्छा फिनिशर है जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। सैमसन वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल को टीम में रखकर मध्य क्रम मजबूत करने की कोशिश कर सकते हैं।
02:23 PM, 24-Mar-2024
RR vs LSG Live Score: सैमसन भी टीम इंडिया में जगह बनाने के दावेदार
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन भी आईसीसी टूर्नामेंट के लिए विकेटकीपर के रूप में भारतीय टीम में जगह बनाने के दावेदार हैं और वह भी शुरू से अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। रॉयल्स की टीम 2022 में फाइनल में पहुंची थी जहां उसे गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा था। पिछले सत्र में भी उसने शुरू में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन आखिर में पांचवें स्थान पर रही थी।
02:17 PM, 24-Mar-2024
RR vs LSG Live Score: पिछले दो सीजन प्लेऑफ में पहुंची लखनऊ की टीम
लखनऊ की टीम राहुल की अगुआई में पिछले दो सत्र में प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही थी। हालांकि, पिछले सत्र में आधे सीजन के बाद वह चोटिल हो गए थे और फिर टीम क्रुणाल पांड्या की कप्तानी में खेली थी। आईपीएल के शुरुआती चरण में राहुल विशुद्ध बल्लेबाज के रूप में खेल सकते हैं, लेकिन विकेटकीपिंग की अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने से उनकी टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम ने जगह बनाने की संभावना बढ़ जाएगी।
02:16 PM, 24-Mar-2024
RR vs LSG Live Score: केएल राहुल पर रहेंगी नजरें
लखनऊ सुपरजाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रविवार को होने वाले आईपीएल के मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल की फॉर्म और फिटनेस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी। राहुल चोटिल होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम चार टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। लखनऊ के कप्तान न सिर्फ एक बल्लेबाज बल्कि कप्तान के रूप में भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे।
02:13 PM, 24-Mar-2024
RR vs LSG Live Score: लखनऊ के खिलाफ राजस्थान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला किया
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2024 के चौथे मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से है। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों का यह इस सीजन पहला मैच है और दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी। इस मुकाबले में कई स्टार खिलाड़ी की टक्कर होगी।
[ad_2]
Source link