[ad_1]

चिढ़ाने से परेशान लड़के ने लड़की पर चाकू से किए ताबड़तोड़ हमले
– फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में आस पास के लोगों के चिढ़ाने से परेशान एक युवक ने युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आस पास के लोगों ने बीच बचाव कर युवती को बचाया और हमला करने वाले युवक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने युवती को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि पीड़िता को गंभीर चोट नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कुछ ही घंटे बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
[ad_2]
Source link