[ad_1]
09:46 AM, 27-Mar-2024
रेप केस में मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
दरभंगा जिले के बाजितपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 13 वर्षीय बच्ची से हुए दुष्कर्म के मामले राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मामले को स्वतः संज्ञान में लेते हुए बिहार सरकार के मुख्य सचिव व डीजीपी को नोटिस भेजते हुए छह सप्ताह के अंदर जबाब तलब किया है। बिहार की सरकार को भेजे नोटिस में कहा है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले की जांच में हुई देरी संज्ञान लेते हुए विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
09:17 AM, 27-Mar-2024
नालंदा में गोलीबारी
नालंदा में जनरेटर को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति को गोली मार जख्मी कर दिया गया। मामला हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत मलविगहा गांव का है। जख्मी मालविगहा निवासी विनोद बिन्द हैं। इनके बाएं पैर में गोली लगी है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
08:16 AM, 27-Mar-2024
बेगूसराय में करंट लगने से छात्र की मौत
बेगूसराय में करंट के चपेट में आने से एक इंटर छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना डंडारी थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव की है। मृतक युवक की पहचान कल्याणपुर गांव के रहने वाले चुनचुन महतो का पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई है।
07:12 AM, 27-Mar-2024
Bihar News Live : पटना में होगा महागठबंधन के सीट बंटवारे का एलान; बेटिकट हुए कद्दावर नेता बने प्रचारक
महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बात बन गई है। पटना में इसका एलान होगा। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सीटों की जहां तक बात है, सबको सम्मानजनक सीट मिल रही है। इसका बहुत जल्द ही हमलोग एलान पटना में करेंगे। वहीं भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। बेटिकट हुए कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को इस लिस्ट में जगह दी गई है। वहीं आसनसोल से लोकसभा उम्मीदवार बनाए गए भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को इस लिस्ट में जगह नहीं मिली है। पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैल और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी को भी भाजपा के स्टार प्रचारक की लिस्ट में जगह मिली है।
[ad_2]
Source link