Home Sports Watch Video: 13 साल.. 200 मैच, रोहित शर्मा ने रच डाला इतिहास, धोनी और कोहली के खास क्लब में शामिल

Watch Video: 13 साल.. 200 मैच, रोहित शर्मा ने रच डाला इतिहास, धोनी और कोहली के खास क्लब में शामिल

0
Watch Video: 13 साल.. 200 मैच, रोहित शर्मा ने रच डाला इतिहास, धोनी और कोहली के खास क्लब में शामिल

[ad_1]

Rohit Sharma 200th IPL match: आईपीएल के आठवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने हुईं. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया. उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए 200 मैच पूरे कर लिए. फ्रेंचाइजी के लिए 13 साल के करियर में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है. रोहित इससे पहले डेक्कन चार्जर्स की टीम में थे. वह 2011 में मुंबई इंडियंस में आए थे.

रोहित ने बनाया रिकॉर्ड

रोहित आईपीएल में मुंबई के लिए 200 मैच में खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. वह आईपीएल में एक फ्रेंचाइजी के लिए 200 या उससे अधिक मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए. रोहित अब चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली के क्लब में  शामिल हो गए. विराट ने आरसीबी के लिए 239 और धोनी ने सीएसके के लिए 222 मैच खेले हैं.

 

 

ये भी पढ़ें: Sameer Rizvi: ‘कह कर गया था पहली गेंद पर…’, समीर रिजवी ने पूरा किया वादा, परिवार का रिएक्शन वायरल

रोहित को किया गया सम्मानित

रोहित शर्मा को मैच से पहले सम्मानित किया गया. आईपीएल ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है. मुंबई इंडियंस के सभी खिलाड़ियों ने रोहित के लिए तालियां बजाईं. सचिन तेंदुलकर ने उन्हें स्पेशल जर्सी दी है. जर्सी के पीछे 200 लिखा है. तेंदुलकर मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के पहले कप्तान हैं और वह टीम में मेंटर की भूमिका निभाते हैं.

 

 

ये भी पढ़ें: Sameer Rizvi: ‘सुरेश रैना 2.0’ का CSK में धमाका, सिक्सर से IPL में खोला खाता, राशिद खान को दिखाए तारे

ये भी पढ़ें: CSK vs GT: चेन्नई सुपर किंग्स से मिली हार पर निराश शुभमन गिल, गिना दी टीम की एक-एक गलती

रोहित अब कप्तान नहीं

रोहित शर्मा अब मुंबई इंडियंस के कप्तान नहीं हैं. उनकी जगह हार्दिक पांड्या कमान संभाल रहे हैं. हार्दिक को मुंबई ने गुजरात टाइटंस से ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया है. इसके बाद उन्हें कप्तान भी बना दिया गया. फ्रेंचाइजी ने इसे भविष्य की तैयारी से जोड़ा. रोहित को कप्तानी से हटाने के बाद मुंबई इंडियंस की काफी आलोचना हुई. फ्रेंचाइजी और नए कप्तान हार्दिक को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here