Home Breaking News CR Kesavan: सीआर केशवन को भाजपा में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया

CR Kesavan: सीआर केशवन को भाजपा में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया

0
CR Kesavan: सीआर केशवन को भाजपा में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया

[ad_1]

CR Kesavan appointed BJP National Spokesperson Lok Sabha Elections Updates

सीआर केशवन (फाइल)
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा ने देश के पहले भारतीय गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी के परपोते सीआर केशवन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केशवन को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। केशवन पिछले साल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

सीआर केशवन ने 2001 में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। वह राजीव गांधी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ यूथ डेवलेपमेंट के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। सीआर केशवन ने फरवरी 2023 में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। तब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजे त्यागपत्र में उन्होंने आरोप लगाया था कि वह पार्टी के लिए बीते दो दशकों से काम कर रहे हैं लेकिन अब उन मूल्यों में कमी आई है, जो उन्हें पार्टी के लिए काम करने के लिए प्रेरित करते थे। केशवन ने लिखा था कि पार्टी जो मौजूदा वक्त में दिख रही है, उसके साथ वह सहज महसूस नहीं कर रहे हैं।

8 अप्रैल 2023 को भाजपा में शामिल होने के बाद सीआर केशवन ने कहा था, मैं अपने घर के ऐसे लोगों को जानता हूं, जिन्हें पीएम आवास योजना के जरिए पक्के घर मिले। अब तक तीन करोड़ घर बन चुके हैं। एक बार अमित शाह ने कहा था कि डीबीटी पहले ‘डीलर ब्रोकर ट्रांसफर’ था, लेकिन अब यह ‘डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर’ हो गया है। यानी पहले डीलर की मदद से लोगों को घर दिए जाते थे, लेकिन अब सीधे पात्र लोगों को इसका लाभ दिया जाता है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here