[ad_1]

savitri jindal
– फोटो : social media
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एक पार्टी से दूसरी पार्टी में नेताओं के जाने का सिलसिला जारी है। हाल ही में कांग्रेस नेता नवीन जिंदल पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। बीजेपी ने उन्हें हरियाणा के कुरुक्षेत्र से प्रत्याशी भी बना दिया है। अब नवीन जिंदल की मां और देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने भी कांग्रेस छोड़ दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बुधवार को देर शाम इसकी जानकारी दी।
मैंने विधायक के रूप में 10 साल हिसार की जनता का प्रतिनिधित्व किया और मंत्री के रूप में हरियाणा प्रदेश की निस्वार्थ सेवा की है।
हिसार की जनता ही मेरा परिवार है और मैं अपने परिवार की सलाह पर आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं । कांग्रेस नेतृत्व के समर्थन…
— Savitri Jindal (@SavitriJindal) March 27, 2024
[ad_2]
Source link