Home Breaking News Crew Review: हिंदी सिनेमा की कॉमेडी फ्रेंचाइजी में आधी आबादी की धमक, करीना, तब्बू और कृति की गर्लगैंग पॉवर

Crew Review: हिंदी सिनेमा की कॉमेडी फ्रेंचाइजी में आधी आबादी की धमक, करीना, तब्बू और कृति की गर्लगैंग पॉवर

0
Crew Review: हिंदी सिनेमा की कॉमेडी फ्रेंचाइजी में आधी आबादी की धमक, करीना, तब्बू और कृति की गर्लगैंग पॉवर

[ad_1]

Crew 2024 movie Review by Pankaj Shukla Tabu Kareena Kriti Sanon Kapil Sharma Diljit Dosanjh Anil Kapoor

फिल्म क्रू
– फोटो : अमर उजाला

Movie Review

क्रू

कलाकार

तब्बू
,
करीना कपूर खान
,
कृति सेनन
,
तृप्ति खामकर
,
कपिल शर्मा
,
दिलजीत दोसांझ
,
कुलभूषण खरबंदा
और
राजेश शर्मा आदि

लेखक

निधि मेहरा
और
मेहुल सूरी

निर्देशक

राजेश ए कृष्णन

निर्माता

एकता कपूर
और
अनिल कपूर आदि

रिलीज:

29 मार्च 2023


गुड फ्राइडे के दिन रिलीज हो रही फिल्म ‘क्रू’ हिंदी सिनेमा में उस नई स्थापना पर जोर देती फिल्म है जिसके लिए हिंदी सिनेमा की नायिकाएं बीते एक दशक या उससे भी ज्यादा समय से एड़ी चोटी का जोर लगाती रही हैं, और वह है नायकों से समानता। तो हिंदी सिनेमा की ‘धमाल’, ‘गोलमाल’, ‘हाउसफुल’ और ‘वेलकम’ जैसी हीरो प्रधान कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्मों से मुकाबला करने निकली है एकता कपूर और अनिल कपूर की कंपनियों की मिलीजुली कोशिश, फिल्म ‘क्रू’। क्रू यानी हवाई जहाज में काम करने वाले कर्मचारियों का दस्ता। कहानी तीन विमान परिचारिकाओं (एयर होस्टेस) की है। तीनों गरीब हैं। तीनों की अपनी अपनी परेशानियां हैं। तीनों देश की बदलती आर्थिक हालत से दुखी हैं और तीनों के अपराध फिल्म में यूं दिखाए जाते हैं कि जो भी वह कर रही हैं, वह ठीक है। यही निर्देशक राजेश ए कृष्णन के सिनेमा का डीएनए है। कुणाल खेमू अभिनीत ओटीटी फिल्म ‘लूटकेस’ याद है न? राजेश की ‘लूटकेस’ के बाद ये दूसरी फिल्म है और सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here