Home Breaking News RCB vs KKR: विराट कोहली और गौतम गंभीर की तकरार का हुआ अंत, दोनों ने लगाया एक-दूसरे को गले, देखें वीडियो

RCB vs KKR: विराट कोहली और गौतम गंभीर की तकरार का हुआ अंत, दोनों ने लगाया एक-दूसरे को गले, देखें वीडियो

0
RCB vs KKR: विराट कोहली और गौतम गंभीर की तकरार का हुआ अंत, दोनों ने लगाया एक-दूसरे को गले, देखें वीडियो

[ad_1]

RCB vs KKR: dispute between Virat Kohli and Gautam Gambhir ended, both hugged each other, watch video

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
– फोटो : twitter

विस्तार


विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच चल रही तकरार गुरुवार शाम को खत्म हो गई। कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में दोनों एक-दूसरे गले मिलते दिखाई दिए। इस तरह दोनों दिग्गजों के बीच सुलह हो गई। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

आईपीएल 2024 के 10वें मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 182 रन बनाए। इसके जवाब में कोलकाता ने 19 गेंदों के शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। कोलकाता इस जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। टीम के खाते में चार अंक हैं जबकि आरसीबी दो अंकों के साथ छठे पायदान पर पहुंच गई। 

विराट कोहली ने लगाया अर्धशतक

कोलकाता के खिलाफ आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का 52वां शतक लगाया। इस दौरान किंग कोहली ने  59 गेंदों का सामना किया और 83 रन की नाबाद पारी खेली। टाइम आउट के दौरान केकेआर के मेंटर गौतम गंभीर ने विराट भी को गले लगाया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

गंभीर और कोहली का हुआ पैचअप

दरअसल, स्ट्रेटजिक टाइम आउट के दौरान जब सभी खिलाड़ी एक-दूसरे से मिल रहे थे तभी गौतम गंभीर ने विराट कोहली की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया और उन्हें गले लगाया। इस दौरान दोनों के बीच कुछ चर्चा भी हुई, हालांकि, दोनों हंसते दिखाई दिए। गंभीर और कोहली के फैंस के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है।

शास्त्री-गावस्कर ने की खास मांग

कोहली और गंभीर को गले मिलते देख कमेंट्री बॉक्स में बैठे रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर ने मजेदार कमेंट किए। शास्त्री ने कहा, “इसके लिए केकेआर को फेयरप्ले अवॉर्ड मिलना चााहिए।” वहीं, गावस्कर बोले, “सिर्फ फेयरप्ले अवॉर्ड नहीं, ऑस्कर अवॉर्ड भी मिलना चाहिए।”



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here