[ad_1]
08:35 AM, 30-Mar-2024
अन्य युवा मतदाता ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर बेहतर हुआ है। महिलाएं सुरक्षित हैं। आज किसानों के मोटर चोरी नहीं होते हैं। काफी सुधार हुआ है।
महंगाई कम हो, रोजगार के अवसर बढ़ें
सरकार कोई भी आए लेकिन युवाओं को कारोबार मिले। कितने पढ़े-लिखे लड़के बेरोजगार घूम रहे हैं। महंगाई इतनी ज्यादा बढ़ रही है। साधारण आदमी के लिए घर चलाना मुश्किल हो रहा है। यदि बेरोजगारी बढ़ेगी तो यह और भी मुश्किल होता जाएगा। इसलिए सरकार को रोजगार के संसाधन बढ़ाने चाहिए।
08:26 AM, 30-Mar-2024
सत्ता का संग्राम: अमर उजाला ने बिजनौर में टटोली युवाओं की नब्ज, बोले-किसानों की तरफ भी सोचे सरकार
लोकसभा चुनाव को लेकर युवाओं में चर्चा शुरू हो गई हैं। युवा चुनाव में अपने मुद्दों को लेकर वोट करने की बात कर रहे हैं। लाइब्रेरी से लेकर गली, मोहल्लों तक में युवा के बीच सस्ती शिक्षा, रोजगार, वन नेशन वन एजुकेशन के मुद्दों चर्चा की गई। आज सुबह बिजनौर में टीम ने युवाओं से चार्य पर चर्चा की।
[ad_2]
Source link