Home Breaking News LSG vs PBKS Playing 11 : पंजाब किंग्स के खिलाफ केएल राहुल पर रहेंगी नजरें, लखनऊ को करना होगा ऑलराउंड प्रदर्शन

LSG vs PBKS Playing 11 : पंजाब किंग्स के खिलाफ केएल राहुल पर रहेंगी नजरें, लखनऊ को करना होगा ऑलराउंड प्रदर्शन

0
LSG vs PBKS Playing 11 : पंजाब किंग्स के खिलाफ केएल राहुल पर रहेंगी नजरें, लखनऊ को करना होगा ऑलराउंड प्रदर्शन

[ad_1]

LSG vs PBKS IPL Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स प्लेइंग 11 राहुल और धवन
– फोटो : IPL

विस्तार


पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स के बीच आज आईपीएल 2024 का मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में नजरें लखनऊ के कप्तान केएल राहुल पर रहेंगी जिनके लिए इस साल होने वाले टी20 विश्व कप से पहले यह सीजन काफी अहम माना जा रहा है। लखनऊ को पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था और यह उसका इस सीजन का दूसरा ही मैच होगा। लखनऊ को अगर पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत की राह पर लौटना है तो उसे इस टीम के खिलाफ हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। पंजाब ने सीजन की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत से की थी, लेकिन उसे अगले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) से हार का सामना करना पड़ा था। शिखर धवन की अगुआई वाली टीम भी इस मैच में पिछली हार को भुलाकर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here