Home Breaking News Netherlands Hostage: एडे शहर की इमारत में कई लोगों को बनाया गया बंधक, डच पुलिस ने आसपास के घरों को कराया खाली

Netherlands Hostage: एडे शहर की इमारत में कई लोगों को बनाया गया बंधक, डच पुलिस ने आसपास के घरों को कराया खाली

0
Netherlands Hostage: एडे शहर की इमारत में कई लोगों को बनाया गया बंधक, डच पुलिस ने आसपास के घरों को कराया खाली

[ad_1]

Netherlands: Many people were taken hostage in a building in Adde city, Dutch police evacuated nearby houses

नीदरलैंड पुलिस
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


नीदरलैंड के एक शहर के हिस्सों को पुलिस ने पूरी तरह से घेर लिया है। पुलिस ने मुताबिक, एक इमारत में शनिवार को कई लोगों को बंधक बनाकर रखा गया है। पुलिस प्रवक्ता साइमन क्लोक ने बताया कि एडे शहर में लोगों को बंधक बनाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने घटना के बारे में अधिक जानकारी देने या यह बताने से इनकार कर दिया कि इसमें कितने लोग शामिल थे।

पुलिस ने अभी फिलहाल आतंकवादी मकसद के कोई संकेत नहीं दिए हैं। इससे पहले, अधिकारियों ने एक केंद्रीय चौराहे के पास 150 घरों को खाली करा लिया था। एम्स्टर्डम से 85 किलोमीटर (53 मील) दक्षिण-पूर्व में स्थित एडे में घटनास्थल की तस्वीरों में पुलिस और अग्निशमन कर्मियों को एक घिरे हुए क्षेत्र में सड़कों पर दिखाया गया है। नगर पालिका ने कहा कि एडे के सभी दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here