Home Breaking News MCC: चुनाव अधिकारियों ने केसीआर के वाहन की ली तलाशी; किसानों से मिलने जा रहे थे पूर्व सीएम

MCC: चुनाव अधिकारियों ने केसीआर के वाहन की ली तलाशी; किसानों से मिलने जा रहे थे पूर्व सीएम

0
MCC: चुनाव अधिकारियों ने केसीआर के वाहन की ली तलाशी; किसानों से मिलने जा रहे थे पूर्व सीएम

[ad_1]

Election officials search former Telangana CM KCR vehicle

चुनाव अधिकारियों ने ली केसीआर के वाहन की तलाश।
– फोटो : ANI

विस्तार


देश में लेकसभा चुनाव की दुंदुभी बजने के बाद से ही चुनाव आयोग सक्रिय हो गया है। लोकसभा चुनाव में निष्पक्षता और शुचिता सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इस बीच, तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में पूर्व सीएम केसीआर के वाहन की तलाशी ली गई है। सूर्यापेट की यात्रा के दौरान निर्वाचन अधिकारियों ने यह कार्रवाई की। बीआरएस ने कहा कि जिले के एडुलापर्रे टांडा चेक पोस्ट पर वाहन की जांच की गई।

 

बीआरएस ने बताया कि केसीआर किसानों से मिलने और उनके खेतों का निरीक्षण करने के लिए वे सूर्यापेट जा रहे थे। सूर्यापेट इस समय कथित तौर पर सूखे जैसी स्थिति का सामना कर रहा है।

गौरतलब है कि तेलंगाना में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर वर्तमान में आदर्श आचार संहिता लागू है। यहां 13 मई को मतदान होना है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here