[ad_1]
CSK vs DC Match Highlights: आईपीएल 2024 का 13वां मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहा. चेन्नई सुपर किंग्स को इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 20 रन से हरा दिया. धोनी ने इस मैच में अपनी बल्लेबाजी से सबका दिल जीता. धोनी ने आखिरी कुछ ओवरों में आकर छक्कों-चौकों की बरसात कर दी और नाबाद लौटे. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 191 रन का स्कोर खड़ा दिया. टारगेट के पीछा करते हुए चेन्नई की टीम पूरे ओवर खेलकर 171 रन ही बना सकी. चेन्नई की इस सीजन में यह पहली हार है, जबकि दिल्ली की टीम ने इस जीत से अपना खाता खोला है.
[ad_2]
Source link