Home Sports IPL 2024: पंत की आतिशी पारी के किंग खान भी हो गए मुरीद, आउट होने पर खड़े होकर बजाने लगे ताली

IPL 2024: पंत की आतिशी पारी के किंग खान भी हो गए मुरीद, आउट होने पर खड़े होकर बजाने लगे ताली

0
IPL 2024: पंत की आतिशी पारी के किंग खान भी हो गए मुरीद, आउट होने पर खड़े होकर बजाने लगे ताली

[ad_1]

Shahrukh Khan Rishabh Pant: आईपीएल के 16वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीमें आमने-सामने हुईं. कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. उनकी टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 272 रन बनाए. यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. दिल्ली के बल्लेबाजों ने इस स्कोर के सामने ज्यादा हिम्मत नहीं दिखा पाए. कप्तान ऋषभ पंत और ट्रिस्टन स्टब्स के अलावा किसी का भी बल्ला नहीं चला.

पंत ने वेंकटेश अय्यर को धो डाला

ऋषभ पंत ने 25 गेंद पर 55 रन बनाए. उन्होंने 23 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया था. उन्होंने वेंकटेश अय्यर के ओवर में तहलका मचा दिया. पंत ने दिल्ली की पारी के 12वें ओवर में तूफानी अंदाज में रन बनाए. पंत ने इस ओवर में 28 रन बनाए. हालांकि, वह अगले ओवर में पवेलियन भी लौट गए. पंत को वरुण चक्रवर्ती ने श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया. पंत ने अपनी पारी में 4 चौके और 6 छक्के लगाए.

ये भी पढ़ें: Watch Video: 6,6,4,6,4…सुनील नरेन की प्रचंड फॉर्म, ईशांत शर्मा को बुरी तरह धोया, गुच्छों में ठोके चौके-छक्के

 

 

शाहरुख खान ने बजाई ताली

पंत जब आउट होकर पवेलियन जा रहे थे तो कोलकाता नाइटराइडर्स के सह-मालिक शाहरुख खान ने भी खड़े होकर तालियां बजाईं. पंत ने दिसंबर 2022 में हुई कार दुर्घटना के बाद वापसी की है और लगातार दूसरे मैच में फिफ्टी लगाई. पंत की बल्लेबाजी से शाहरुख भी खुश हो गए. भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की तरह शाहरुख भी चाहेंगे कि पंत इसी तरह रन बनाए और जल्द टीम इंडिया में लौटे. आगामी टी20 वर्ल्ड कप में वह अहम योगदान दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें: IPL 2024: KKR ने बनाया आईपीएल का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर, लगाई जीत की हैट्रिक, दिल्ली कैपिटल्स चारों खाने चित

कोलकाता को मिली जीत

कोलकाता से मिले 273 रन के टारगेट के सामने दिल्ली की टीम 17.2 ओवर में 166 रन पर सिमट गई. कोलकाता का यह टूर्नामेंट में तीसरा मैच था. उसने जीत की हैट्रिक लगाई है. कोलकाता ने इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को हराया था. दूसरी ओर, दिल्ली को चार मैच में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है. उसे पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बाद अब कोलकाता के खिलाफ शिकस्त मिली है. दिल्ली को इकलौती जीत इसी मैदान पर पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मिली थी.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here