Home Sports IPL 2024 में 9 साल के सोमांश का कमाल, कमेंट्री से जीत रहे सभी का दिल

IPL 2024 में 9 साल के सोमांश का कमाल, कमेंट्री से जीत रहे सभी का दिल

0
IPL 2024 में 9 साल के सोमांश का कमाल, कमेंट्री से जीत रहे सभी का दिल

[ad_1]

तनुज पाण्डे/ नैनीताल:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) का क्रेज इस समय पूरे देश में है. देश के हर हिस्से में क्रिकेट प्रेमी आईपीएल का आनंद ले रहे हैं. दो महीने तक चलने वाली इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कई रिकॉर्ड तोड़े जाते हैं, तो वहीं इस प्रतियोगिता को पूरे देश में टीवी, इंटरनेट के माध्यम से देखा जाता है. इस प्रतियोगिता में रामनगर के सोमांश डंगवाल ने अपनी एंट्री कर ली है. बेहद कम उम्र में सोमांश अपनी कमेंट्री से पूरे देश के दर्शकों का दिल जीत रहे हैं.

IPL में रामनगर के युवा क्रिकेटर अनुज रावत भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम से खेल रहें हैं. इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए रामनगर निवासी 9 वर्षीय सोमांश डंगवाल ने भी IPL में अपनी एंट्री कर ली है. लोकल 18 से खास बातचीत के दौरान सोमांश डंगवाल ने बताया कि वो इस IPL सीजन में स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री कर रहे हैं. उन्होंने हार्दिक पांड्या, शिखर धवन, संजू सैमसन, श्री संत, केएल राहुल, यशश्वी जायसवाल, युजवेंद्र चहल, ध्रुव जुयाल आदि खिलाड़ियों का इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके साथ ही सोमांश IPL में कमेंट्री भी कर रहे हैं. उन्होंने आगे बताया कि उनका हंगामा टीवी (Hungama TV) पर हर रविवार संडे सुपर फंडे नाम से लाइव शो भी चलता है, जिसमें IPL से जुड़े क्रिकेटर आते हैं.

डांस रियलिटी शो में भी दिखा चुके हैं दम
बहुमुखी प्रतिभा के धनी सोमांश डंगवाल कलर्स चैनल पर प्रसारित डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने सीजन 3 के कंटेस्टेंट रह चुके हैं. वह बॉलीवुड में कई शो, फिल्में, धारावाहिक, एल्बम और अनेक विज्ञापनों में भी काम कर चुके हैं.

माता पिता का सपना किया साकार
सोमांश के पिता भुवन सिंह डंगवाल आर्मी से रिटायर्ड हैं और निवर्तमान सभासद भी हैं. उनकी माता कंचन डंगवाल गृहिणी हैं. दोनों अपने बेटे की उपलब्धि से बहुत खुश हैं. सोमांश के पिता भुवन डंगवाल ने बताया कि वे अपने बेटे की इस उपलब्धि से काफी खुश हैं. आज उनका बेटा उनके नाम के साथ ही प्रदेश का नाम भी रोशन कर रहा है.

Tags: Cricket Matches Today, Local18, Ramnagar news

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here