[ad_1]
UK MP Honey Trap News: यूके के एक वरिष्ठ सांसद ने उन सहकर्मियों के निजी फोन नंबर लीक करने की बात स्वीकार की है जिन्हें बाद में हनी ट्रैप कांड में निशाना बनाया गया था. गुरुवार (4 अप्रैल) को द टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, विलियम रैग (William Wragg) ने कहा कि एक गे डेटिंग ऐप ( Gay Dating App) ग्रिंडर (Grindr) पर मिले एक व्यक्ति को नंबर देने के बाद वह गलती कर बैठे.
रैग ने कहा, ‘मुझे एक एप पर एक लड़के से चैट करने का मौका मिला और हमने तस्वीरों का आदान-प्रदान किया. हम ड्रिंक्स के लिए मिलने वाले थे लेकिन फिर नहीं मिले. फिर वह लोगों के नंबर मांगने लगा. उसने मुझे एक व्हाट्सएप नंबर दिया, जो अब काम नहीं करता है.’
इस घटनाक्रम की रिपोर्ट सबसे पहले पोलिटिको ने बुधवार को की थी. यह रिपोर्ट सांसदों को ‘स्पीयर-फ़िशिंग’ हमले में निशाना बनाए जाने के बाद प्रकाशित हुई.
पोलिटिको की रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सएप पर बातचीत की शुरुआत में सेंडर दावा करता कि वह रेसिपीएंट से किसी राजनीतिक कार्यक्रम या जगह पर मिला था.
अब तक 13 पुरुषों को मिले व्हाट्सएप मैसेज
छह लोगों- चार कर्मचारी, एक राजनीतिक पत्रकार और एक वरिष्ठ लेबर सांसद- को अक्टूबर 2023 और इस साल फरवरी के बीच दो संदिग्ध मोबाइल नंबरों से अनचाहे व्हाट्सएप मैसेज प्राप्त हुए.
अब तक 13 पुरुषों को ऐसे मैसेज मिले हैं और इनमें से पांच ने इनकी सूचना संसदीय सुरक्षा विभाग को दी.
चार मामलों में, सेंडर ने बातचीत को सेक्शुअल बना दिया, और इनमें से तीन मामलों में- एक्सप्लिक्ट तस्वीरें भेजीं.
स्थिति का विश्लेषण किया जा रहा है
गुरुवार को, हाउस ऑफ कॉमन्स के अध्यक्ष लिंडसे होयले ने सांसदों और कर्मचारियों से कहा कि संसद सुरक्षा विभाग इन मैसेज की प्रकृति और किसी भी संबंधित सुरक्षा जोखिमों का विश्लेषण और समझने के लिए सरकारी भागीदारों के साथ काम कर रहा है.
इस बीच, पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.
.
[ad_2]
Source link