Home Breaking News PM Modi: ‘जनसेवा जारी रखने के लिए सत्ता में आना जरूरी’; कर्नाटक भाजपा कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी

PM Modi: ‘जनसेवा जारी रखने के लिए सत्ता में आना जरूरी’; कर्नाटक भाजपा कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी

0
PM Modi: ‘जनसेवा जारी रखने के लिए सत्ता में आना जरूरी’; कर्नाटक भाजपा कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी

[ad_1]

PM Modi says to BJP workers Important to come to power to continue public service

पीएम मोदी
– फोटो : ANI

विस्तार


लोकसभा चुनावों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो एप के जरिए लगातार विभिन्न राज्यों के भाजपा कार्यकर्ताओं से वर्चुअली वार्ता कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने शुक्रवार को कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा में जीत के लिए जनसेवा का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि जनसेवा जारी रखने के लिए लोगों के आशीर्वाद से पार्टी का सत्ता में वापस आना जरूरी है।

इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि वे लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से प्रचार में शामिल हैं। यह सराहनीय है। भाजपा कार्यकर्ता लोगों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं एक भाजपा कार्यकर्ता के रूप में आपसे बात कर रहा हूं। अब हमारा ध्यान 26 अप्रैल और 7 मई को मतदान की तैयारियों पर है। 

वर्चुअली वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने भाजपा के स्थापना दिवस का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह वह दिन है जब पार्टी कार्यकर्ता सार्वजनिक सेवा करने के प्रति अपने संकल्प को मजबूत करते हैं। इस ‘जन सेवा के महायज्ञ’ को जारी रखने के लिए हम फिर से वापस आ रहे हैं। इसके लिए लोगों का आशीर्वाद प्राप्त करना महत्वपूर्ण है।

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से जीत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आम जनता तक पहुंचने का मंत्र दिया। साथ ही उन्होंने बीते 10 वर्षों में उनकी सरकार के कार्यों और उपलब्धियों के बारे में बताने को कहा। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि कर्नाटक के लोगों का भाजपा पर भरोसा लगातार बढ़ा है। इस समय राज्य के हर घर से ‘4 जून-400 पार’ की ही आवाज आ रही है।




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here