[ad_1]
Shivam Dube Batting vs SRH: आईपीएल 2024 के 18वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुई. इस मैच में CSK के धाकड़ बल्लेबाज शिवम दुबे ने गजब की बल्लेबाजी करते हुए छक्कों की बरसात कर दी. भले ही वह अपना अर्धशतक पूरा करने में कामयाब नहीं रहे, लेकिन 45 रन की आतिशी पारी से दुबे ने भारतीय दिग्गज क्रिकेटर्स को अपना फैन बना लिया. युवराज सिंह और इरफान पठान ने शिवम दुबे की बल्लेबाजी को देखकर जून में शूरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें शामिल करने की मांग कर दी.
[ad_2]
Source link