[ad_1]
हाइलाइट्स
मयंक यादव ने डेब्यू आईपीएल सीजन में रफ्तार से मचाया कोहराम
21 साल के तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद फेंकी
बेंगलुरू. प्रतिभाशाली तेज गेंदबाजों को अक्सर अपनी गेंदबाजी में विविधता जोड़ने के लिए गति कम करने की सलाह दी जाती है लेकिन अपनी तूफानी गेंदबाजी के कारण चर्चा में चल रहे मयंक यादव को दिल्ली के उनके सीनियर साथी इशांत शर्मा ने अतिरिक्त कौशल जोड़ने के लिए गति से समझौता नहीं करने की सलाह दी है. मयंक ने रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 156.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद की जो आईपीएल के वर्तमान सत्र में सबसे तेज गेंद है। मयंक ने इसके बाद भारत की तरफ से 100 से अधिक टेस्ट मैच खेलने वाले इशांत और एक अन्य तेज गेंदबाज नवदीप सैनी से मिली सलाह के बारे में जिक्र किया.
मयंक यादव (Mayank Yadav) ने जिओ सिनेमा से कहा,‘दिल्ली में मैंने जितने भी गेंदबाजों से बात की उनमें इशांत (Ishant Sharma) भाई और सैनी भाई ने मुझसे कहा कि कि अगर मैं कुछ नया जोड़ना चाहूं, तब भी इसी गति से गेंदबाजी करना.’ अगर मैं अपनी गेंदबाजी में नया कौशल जोड़ना चाहता हूं तो इसे अपनी गति को बरकरार रखते हुए ही जोड़ना चाहिए. मुझे किसी तरह का ऐसा कौशल नहीं चाहिए जिसमें मुझे अपनी गति से समझौता करना पड़े.’
क्या आप कोहली को आउट कर सकते हो? कौन है वह 25 साल का गेंदबाज जो बनना चाहता था इरफान पठान की तरह स्विंग बॉलर लेकिन…
इंटरनेशनल क्रिकेट के 10 महारिकॉर्ड… जिनका टूटना असंभव, सचिन और मुरलीधरन के नाम सबसे बड़ा कीर्तिमान
‘मेरा ध्यान गति की बजाय विकेट लेने पर होता है’
आरसीबी के खिलाफ चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लेने वाले मयंक ने कहा कि उनका ध्यान हमेशा विकेट हासिल करने पर लगा रहता है. बकौल मयंक यादव,‘मेरा ध्यान गति पर उतना नहीं होता है जितना विकेट लेने और विकेट लेकर टीम के लिए योगदान देने पर रहता है. हालांकि गेंदबाजी करते समय मेरे दिमाग में यह बात रहती है कि जब भी मैं गेंद करूं तो उसकी गति अच्छी होनी चाहिए. मैच के बाद मैं हमेशा लोगों से जरूर पूछता हूं कि मैच में सबसे तेज गेंद की गति कितनी थी लेकिन मैच के दौरान मैं केवल अपनी गेंदबाजी पर ध्यान केंद्रित करता हूं.’ मयंक यादव लगातार दूसरे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए. वह पहली बार आईपीएल में खेल रहे हैं.
.
Tags: IPL, IPL 2024, Ishant Sharma, Lucknow Super Giants, Navdeep saini, Rcb
FIRST PUBLISHED : April 3, 2024, 13:48 IST
[ad_2]
Source link