Home Sports LSG vs GT: फ्लाइंग बिश्नोई ने उड़ते हुए एक हाथ से पकड़ा हैरतअंगेज कैच, देखता रह गया बल्लेबाज – VIDEO

LSG vs GT: फ्लाइंग बिश्नोई ने उड़ते हुए एक हाथ से पकड़ा हैरतअंगेज कैच, देखता रह गया बल्लेबाज – VIDEO

0
LSG vs GT: फ्लाइंग बिश्नोई ने उड़ते हुए एक हाथ से पकड़ा हैरतअंगेज कैच, देखता रह गया बल्लेबाज – VIDEO

[ad_1]

Ravi Bishnoi one handed catch Video: लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2024 का 21वां मुकाबला खेला गया. यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. टॉस लखनऊ ने जीता और पहले बल्लेबाजी चुनी. गुजरात के सामने लखनऊ ने 164 रन का लक्ष्य रखा. दूसरी पारी में गुजरात के गेंदबाज रवि बिश्नोई ने अपने ही गेंद पर केन विलियम्सन को आउट करने के लिए एक हाथ से ऐसा हैरतअंगेज कैच लपका कि बल्लेबाज से लेकर खिलाड़ी तक सब अचंभित हो गए. इसका वीडियो भी IPL ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है.

फ्लाइंग बिश्नोई बने रवि

पारी का 8वां ओवर लेकर आए युवा स्पिनर रवि बिश्नोई ने दूसरी ही गेंद पर विलियम्सन को बेहद ही शानदार अंदाज में आउट किया. बिश्नोई ने फुल लेंथ गेंद फेंकी, जिसकी पिच तक विलियम्सन नहीं पहुंच सके और बॉल को गेंदबाज की ही दिशा में हवा में मार बैठे. रवि बिश्नोई ने देरी न करते हुए फुर्ती दिखाई और उड़ते हुए एक हाथ से अद्भुत कैच लपक लिया. इस तरह लखनऊ को दूसरी सफलता मिली. विलियम्सन सिर्फ 1 रन ही बना सके.

यश ठाकुर के आगे गुजरात का सरेंडर

इस मैच में यश ठाकुर की घातक गेंदबाजी के आगे गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों ने सरेंडर कर दिया. लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में मार्कस स्टोइनिस (58 रन) के अर्धशतक और निकोलस पूरन (नाबाद 32 रन) – केएल राहुल (33 रन) की पारियों के दम पर 163 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में लखनऊ के बल्लेबाज सिर्फ 130 रन पर ढेर हो गए. यश ठाकुर ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए गुजरात के बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त किया. उन्होंने 5 विकेट चटकाए.

गुजरात का दूसरा सबसे छोटा स्कोर

125/6 vs दिल्ली कैपिटल्स, अहमदाबाद, 2023
130 vs लखनऊ सुपर जायंट्स, लखनऊ, 2024 (इसी मैच में)
135/6 vs लखनऊ सुपर जायंट्स, लखनऊ, 2023
143/8 vs पंजाब किंग्स, मुंबई, 2022
143/8 vs चेन्नई सुपर किंग्स, चेन्नई, 2024

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here