[ad_1]
Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस की टीम ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. IPL 2024 में रविवार को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हरा दिया. मुंबई इंडियंस ने IPL 2024 में नए कप्तान हार्दिक पांड्या की कप्तानी में शुरुआत के लगातार तीन मैच हारने के बाद चौथे मुकाबले में अपनी पहली जीत हासिल की है. मुंबई इंडियंस ने इस जीत के साथ ही ओवरऑल टी20 क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. मुंबई इंडियंस टी20 क्रिकेट में ये करिश्मा करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है.
मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास
मुंबई इंडियंस की टीम ने रविवार को खेले गए IPL मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर ओवरऑल टी20 क्रिकेट में अपनी 150वीं जीत दर्ज की है. मुंबई इंडियंस के अलावा दुनिया में कोई भी टीम टी20 क्रिकेट में 150 मैच जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं बना पाई है. बता दें कि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आती है. चेन्नई सुपर किंग्स ने टी20 क्रिकेट में 148 मैच जीते हैं. तीसरे नंबर पर टीम इंडिया काबिज है. टीम इंडिया ने 144 मैच जीते हैं.
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड (सुपर ओवर की जीत के बिना)
150 – मुंबई इंडियंस*
148- चेन्नई सुपर किंग्स
144 – भारत
143 – लंकाशायर
143 – नॉटिंघमशायर
मुंबई इंडियंस ने चखा जीत का स्वाद
रोमारियो शेफर्ड की 10 गेंद पर नाबाद 39 रन की पारी और अन्य बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से मुंबई इंडियंस ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में अपना खाता खोला. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 234 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. दिल्ली की टीम इसके जवाब में आठ विकेट पर 205 रन ही बना पाई. मुंबई की तीन हार के बाद यह पहली जीत है जबकि दिल्ली को पांच मैच में चौथी हार का सामना करना पड़ा. इस हार से दिल्ली की टीम अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर पहुंच गई है. आइए एक नजर डालते हैं मैच में बने कुछ और रिकार्ड्स पर.
आईपीएल में 200+ के स्कोर का बचाव करते हुए मुंबई इंडियंस
मैच – 14
जीत – 14
हार – 0
आईपीएल में किसी फील्डर द्वारा सर्वाधिक कैच
110- विराट कोहली
109- सुरेश रैना
103 – कीरोन पोलार्ड
100 – रोहित शर्मा
आईपीएल में एक वेन्यू पर सर्वाधिक जीत (सुपर ओवर जीत सहित)
50 – वानखेड़े में MI
48 – ईडन गार्डन्स में KKR
47 – चेन्नई में CSK
41 – बेंगलुरु में RCB
36 – जयपुर में RR
टी20 में व्यक्तिगत 50+ स्कोर के बिना सबसे बड़ा टीम स्कोर
234/5 – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वानखेड़े, 2024
226/5 – समरसेट बनाम केंट, कैंटरबरी, 2018
222/5 – आयरलैंड ए बनाम नेपाल ए, कीर्तिपुर, 2024
221/5 – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, सिडनी, 2007
221/5 – सेंट्रल डिस्ट्रिक्स बनाम नॉर्दन डिस्ट्रिक्स, नेपियर, 2019
एक आईपीएल पारी में सबसे ज्यादा बैटिंग स्ट्राइक रेट (न्यूनतम 10 गेंद)
390.00 – रोमारियो शेफर्ड बनाम DC, 2024*
373.33 – पैट कमिंस बनाम MI, 2022
372.72 – एबी डिविलियर्स बनाम MI, 2015
369.23 – आंद्रे रसेल बनाम RCB, 2019
350.00 – क्रिस गेल बनाम SRH, 2015
[ad_2]
Source link