[ad_1]
Ravindra Jadeja Record: स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच हुए मैच में CSK को सात विकेट से जीत दर्ज कराने में अहम भूमिका निभाई. चेपॉक की पिच पर जडेजा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए केकेआर की बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया. उन्होंने मात्र 18 रन देकर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया, जिसमें सुनील नरेन, अंघकृष रघुवंशी और वेंकटेश अय्यर के बड़े विकेट शामिल थे. इस शानदार स्पेल के साथ ही जडेजा ने मैच में दो कैच भी लपके और इन कैचों के साथ ही उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया.
जडेजा ने पूरे किए 100 IPL कैच
जादुई गेंदबाजी के अलावा जडेजा ने मैच में दो बेहतरीन कैच भी लपके. उन्होंने फिल साल्ट को आउट करने के लिए तुषार देशपांडे के पहले ओवर की पहली गेंद पर कैच लपका. साल्ट गोल्डन डक पर आउट हुए. इसके बाद उन्होंने श्रेयस अय्यर का भी कैच पकड़ा. इसके साथ ही जडेजा विराट कोहली, सुरेश रैना, कीरोन पोलार्ड और रोहित शर्मा के बाद 100 आईपीएल कैच लेने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए.
सबसे ज्यादा IPL कैच लेने वाले खिलाड़ी
विराट कोहली – 110
सुरेश रैना – 109
कीरोन पोलार्ड – 103
रोहित शर्मा – 100
रवींद्र जडेजा – 100
जडेजा के नाम हुए ये बड़ा रिकॉर्ड
रवींद्र जडेजा आईपीएल के इतिहास में 100 कैच, 1000+ रन और 100+ विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. जडेजा से पहले कोई अन्य खिलाड़ी के ऐसे आंकड़े नहीं हैं. अपने आईपीएल करियर में अब तक जडेजा ने 231 मैच खेले हैं, 2776 रन बनाए हैं. इतने ही मैचों में उन्होंने 156 विकेट भी लिए हैं और 100 कैच भी लपके हैं. बता दें कि 100 कैच लेने वाले किसी भी खिलाड़ी के नाम 100 विकेट नहीं हैं. 100 विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में ड्वेन ब्रावो और अक्षर पटेल जडेजा के सबसे करीब हैं. आईपीएल इतिहास में जडेजा सहित केवल पांच खिलाड़ियों ने 1000 से अधिक रन बनाने के साथ-साथ 100 कैच भी लिए हैं.
100 विकेट के साथ सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी
रवींद्र जडेजा – 156 विकेट 100 कैच
ड्वेन ब्रावो – 183 विकेट 80 कैच
अक्षर पटेल – 116 विकेट 62 कैच
[ad_2]
Source link