[ad_1]
MS Dhoni-Navjot Singh Sidhu: आईपीएल के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 7 विकेट से हरा दिया. इस मैच में टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी बल्लेबाजी की. वह 3 गेंद पर 1 रन बनाकर नॉटआउट रहे. धोनी 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शिवम दुबे के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे. उन्हें बैटिंग के लिए आता देख स्टेडियम में फैंस खुश हो गए. इतना शोर हुआ कि फील्डिंग कर रहे कोलकाता नाइटराइडर्स के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने कानों को बंद कर लिया. उस समय हिंदी में नवजोत सिंह सिद्धू कमेंट्री कर रहे थे. उन्होंने माही की जमकर तारीफ की.
नवजोत सिंह सिद्धू का वीडियो वायरल
आईपीएल के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पर सिद्धू का कमेंट्री का वीडियो शेयर किया है. इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. सिद्धू ने कहा कि धोनी खुशियां देने के मामले में भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं. उन्होंने अपने शायराना अंदाज में माही का स्वागत किया.
ये भी पढ़ें: CSK vs KKR: ‘माही भाई मेरे साथ…’, KKR पर जीत के बाद भावुक हुए ऋतुराज, धोनी को लेकर कह दी बड़ी बात
धोनी का कोई मोल नहीं: सिद्धू
सिद्धू ने धोनी की एंट्री पर कहा, ”अब देखना, जितना जनसमूह है सारे खड़े हो जाएंगे और आवाज ऐसी होगी जैसे बिजली कड़क रही है आसमान से. इंद्रदेव खुश हो गए हैं. ये वो आदमी है जिसका इंतजार सबको रहता है. ये वो चुंबक है जो सबको आकर्षित करता है. महेंद्र सिंह धोनी ग्राउंड में आए हैं. आकाश की कोई सीमा नहीं, पृथ्वी का कोई तोल नहीं, साधु की कोई जात नहीं और महेंद्र सिंह धोनी का कोई मोल नहीं.”
“Aawaz aisi hogi jaise bijli kadak rahi hai jaise aasmaan se” – Sidhu on Dhoni’s welcome by the crowd at Chepauk during @ChennaiIPL‘s game against @KKRiders @sherryontopp had plenty to say when @MSDhoni‘s walk-in caused the ‘Shormeter’ to spike!
Enjoy more #Sidhuisms like… pic.twitter.com/UrVDq98HNC
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 9, 2024
ये भी पढ़ें: Ravindra Jadeja: KKR के खिलाफ मैच में जडेजा ने बनाया गजब का रिकॉर्ड, ब्रावो-रसेल जैसे घातक ऑलराउंडर भी पीछे
‘जो खुशियां बांट दे उससे बड़ा कोई नहीं’
सिद्धू ने आगे कहा, ”देखिए, लोगों में किस तरह का हर्षोल्लास है, उमंग है तरंग है. जैसे नई सवेर नया सृजन लेकर आती है उसी तरह हर चेहरे पर मुस्कान है. जो खुशियां बांट दे उससे बड़ा कोई नहीं. खुशियों का सौदागर मुझे नहीं लगता कि कोई हिंदुस्तान की धरती पर धोनी से बड़ा पैदा हुआ है.
ये भी पढ़ें: Ruturaj Gaikwad: ऋतुराज गायकवाड़ ने CSK के लिए किया बड़ा करिश्मा, पिछले 5 साल में नहीं हुआ ऐसा
धोनी को देखकर सिद्धू को क्या याद आया?
धोनी की तारीफ में सिद्धू ने आगे कहा, ”मुझे लगता है कि जब मैं धोनी को देखता हूं तो मन में वो वेदों वाली बात आती है कि ऐसा कोई अक्षर नहीं जो शब्द नहीं बन सके. ऐसा कोई पेड़ या वनस्पति नहीं जो औषधि न बन सके और ऐसा कोई व्यक्ति या क्रिकेटर नहीं जो यथायोग्य जगह पर स्थापित न हो सके. उसकी योग्य जगह पर उसकी क्षमता को बाहर निकालना यह महेंद्र सिंह धोनी की महारत की मुहर है. यह महारत की मुहर विलक्षण है. यह आपके अंदर विश्वास जगा देता है.”
[ad_2]
Source link