[ad_1]
Mayank Yadav Injury Update: लखनऊ लखनऊ जायंट्स का सामना 12 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से होगा, जिसके बाद 14 अप्रैल को कोलकाता नाइटराइडर्स से टीम का मुकाबला होना है. लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव कूल्हे में जकड़न के कारण अगले दो मैच नहीं खेल सकेंगे. लखनऊ के कोच जस्टिन लैंगर ने उम्मीद जताई कि मयंक 19 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच तक पूरी तरह से फिट हो जायेंगे.
कोच ने दिया अपडेट
कोच जस्टिन लैंगर ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि वह 19 अप्रैल तक फिट हो जायेगा. हम चाहते हैं कि वह हर मैच खेले. वह काफी मेहनत कर रहा है, लेकिन कल का मैच नहीं खेल सकेगा.’ आईपीएल में डेब्यू के साथ 150 किमी की रफ्तार से गेंद डालकर सनसनी फैलाने वाले मयंक गुजरात टाइटंस के खिलाफ रविवार को एक ओवर डालने के बाद मैदान से चले गए थे.
जल्द मैदान पर लौटेंगे मयंक
लैंगर ने आगे कहा, ;उसके कूल्हें में जकड़न है. गुजरात के खिलाफ एक ओवर डालने के बाद उसे महसूस हुआ. हमने एमआरआई कराया, जिसमें थोड़ी सी सूजन नजर आई है. हमें उम्मीद है कि वह जल्दी ही मैदान पर लौटेगा.’ चोट के कारण पिछले दो मैचों से बाहर रहे बायें हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान के बारे में उन्होंने कहा कि वह कल उपलब्ध हो सकता है लेकिन उन्हें कोलकाता में उतारा जा सकता है.
[ad_2]
Source link