Home Breaking News MI vs RCB Video: ‘दिमाग में इसके वर्ल्ड कप चल रहा है?’ कार्तिक की तूफानी बल्लेबाजी देख रोहित ने इस तरह कसा तंज

MI vs RCB Video: ‘दिमाग में इसके वर्ल्ड कप चल रहा है?’ कार्तिक की तूफानी बल्लेबाजी देख रोहित ने इस तरह कसा तंज

0
MI vs RCB Video: ‘दिमाग में इसके वर्ल्ड कप चल रहा है?’ कार्तिक की तूफानी बल्लेबाजी देख रोहित ने इस तरह कसा तंज

[ad_1]

आईपीएल 2024 में जब शुरू-शुरू में मुंबई इंडियंस के कैंप में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच कप्तानी को लेकर विवाद हुआ, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि सबकुछ जल्द ही ठीक हो जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहली जीत के बाद से मुंबई के कैंप में सबकुछ नॉर्मल होता दिख रहा है। न सिर्फ हार्दिक, बल्कि मुंबई के पूर्व कप्तान भी अब मैदान पर अपने पुराने रंग में लौट चुके हैं। वह सामने वाली टीम के खिलाड़ियों पर तंज कस रहे हैं। यह कुछ ऐसा है जो रोहित सामान्य रूप से करते हैं। भारत के लिए खेलते हुए रोहित की बातें कई बार स्टंप माइक पर रिकॉर्ड होती हैं। अब गुरुवार को भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में रोहित का दिनेश कार्तिक पर तंज कसना वायरल हो रहा है।




कार्तिक ने खेली तूफानी पारी

दरअसल, एक वक्त 17वें ओवर में आरसीबी ने 153 रन बना लिए थे। तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह टीम 196 के स्कोर तक पहुंच पाएगी। हालांकि, इसके बाद 38 साल के दिनेश कार्तिक ने आक्रामक अंदाज अपनाया और 23 गेंद में पांच चौके और चार छक्के की मदद से 53 रन की तूफानी पारी खेली। इसी साल आईपीएल के बाद टी20 विश्व कप 2024 खेला जाना है। हेड कोच राहुल द्रविड़ के साथ-साथ चयनकर्ता पहले ही कह चुके हैं कि टीम चुनने में आईपीएल के प्रदर्शन की मदद ली जाएगी। ऐसे में कोई भी खिलाड़ी कोई कसन नहीं छोड़ना चाहता है। वहीं, कार्तिक ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है। ऐसे में रोहित ने कार्तिक को ट्रोल करने की कोई कसर नहीं छोड़ी। 


रोहित ने कार्तिक को क्या कहा?

रोहित ने कार्तिक पर बीच मैदान तंज कसा। स्लिप में खड़े हिटमैन आरसीबी के इस दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज के करीब गए और उनकी बातें स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हो गईं। रोहित ने कहा- वर्ल्ड कप सेलेक्शन के लिए पुश करना है इसको। दिमाग में इसके वर्ल्ड कप चल रहा है वर्ल्ड कप। शाबाश डीके! वर्ल्ड कप चल रहा है, वर्ल्ड कप। इसके बाद रोहित ईशान के साथ हंसते दिखे। इसका वीडियो भी सामने आया है।


मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 196 रन बनाए थे। कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 40 गेंद में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 61 रन, रजत पाटीदार ने 26 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली। वहीं, दिनेश कार्तिक ने 23 गेंद में पांच चौके और चार छक्के की मदद से 53 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट झटके। जवाब में मुंबई ने 15.3 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ईशान किशन ने 34 गेंद में सात चौके और पांच छक्के की मदद से 69 रन, रोहित शर्मा ने 24 गेंद में 38 रन और सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंद में पांच चौके और चार छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली। कप्तान हार्दिक छह गेंद में 21 रन और तिलक वर्मा 10 गेंद में 16 रन बनाकर नाबाद रहे।




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here