Home Sports Rohit Sharma: वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं…, रोहित शर्मा ने बताई दिली इच्छा; रिटायरमेंट का भी किया जिक्र

Rohit Sharma: वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं…, रोहित शर्मा ने बताई दिली इच्छा; रिटायरमेंट का भी किया जिक्र

0
Rohit Sharma: वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं…, रोहित शर्मा ने बताई दिली इच्छा; रिटायरमेंट का भी किया जिक्र

[ad_1]

Rohit Sharma Statement: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह कुछ साल और खेलना चाहते हैं और 2027 वनडे वर्ल्ड कप जीतने की दिली ख्वाहिश है. रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम जीत के अश्वमेधी अभियान पर सवार होकर 2023 वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंची, लेकिन फाइनल में आस्ट्रेलिया से हार गई. 36 वर्ष के रोहित 2007 टी20 वर्ल्ड कप टीम जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन वह वनडे वर्ल्ड कप को इससे ऊपर रखते हैं. अहमदाबाद में आस्ट्रेलिया के हाथों वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में मिली हार से वह काफी व्यथित थे. 

रोहित शर्मा ने बताई दिली ख्वाहिश 

रोहित शर्मा ने यूट्यूब पर ‘ब्रेकफास्ट विद चैम्पियंस’ शो में कहा, ‘मैने संन्यास के बार में अभी सोचा नहीं है. लेकिन पता नहीं जिंदगी कहां ले जाये. मैं इस समय अच्छा खेल रहा हूं और कुछ साल और खेलना चाहता हूं. मैं वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं.’ उन्होंने आगे कहा, ’50 ओवरों का वर्ल्ड कप ही असली वर्ल्ड कप है. हम इसे देखकर ही बड़े हुए हैं. लॉडर्स पर 2025 में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल होना है. उम्मीद है कि हम उसमें खेलेंगे.’ वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार को छह महीने बीत चुके हैं लेकिन रोहित को अभी तक वह हार कचोटती है. 

वर्ल्ड कप हारने पर भी बोले

रोहित शर्मा ने ODI वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में मिली हार पर भी बयान दिया. उन्होंने कहा, ‘वर्ल्ड कप भारत में हो रहा था. हमने फाइनल तक अच्छा खेला. सेमीफाइनल जीतने के बाद लगा कि एक कदम की दूरी पर ही है. मैंने सोचा कि ऐसी कौन सी एक बात है जिसकी वजह से हम फाइनल हार सकते हैं और मेरे दिमाग में कुछ नहीं आया.’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमारे अभियान में एक खराब दिन आना था और वही दिन था. हमने अच्छा क्रिकेट खेला, आत्मविश्वास भी था, लेकिन एक खराब दिन हमारा था और आस्ट्रेलिया का अच्छा दिन था. हमने फाइनल में खराब क्रिकेट नहीं खेली.’ 

IPL को लेकर भी दिया बयान 

आईपीएल में 2008 से लेकर अब तक सारे सीजन खेलने वाले रोहित ने कहा कि लीग में कोई भी टीम अब कमजोर नहीं है. उन्होंने कहा, ‘आईपीएल पिछले एक दशक में इतना बड़ा हो गया है कि हर टीम काफी प्रतिस्पर्धी है. अब कोई कमजोर टीम नहीं है. यह आईपीएल फर्स्ट क्लास जैसा है, जिसमें कोई भी टीम किसी को भी हरा सकती है, लेकिन शुरूआत में ऐसा नहीं था. अब इतनी तकनीक शामिल है कि लोगों को पता है कि कौन सी कमी पूरी करनी है.’

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here