Home Breaking News Thug Life: कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ में कौन लेगा दुलकर सलमान की जगह? इस अभिनेता के नाम पर अटकलें तेज

Thug Life: कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ में कौन लेगा दुलकर सलमान की जगह? इस अभिनेता के नाम पर अटकलें तेज

0
Thug Life: कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ में कौन लेगा दुलकर सलमान की जगह? इस अभिनेता के नाम पर अटकलें तेज

[ad_1]

विक्रम की सफलता के बाद फैंस को कमल हासन की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अभिनेता के पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट हैं, जिनमें वे अदाकारी का जादू दिखाते नजर आने वाले हैं। इंडियन 2 और कल्कि 2898 एडी के अलावा उनके पास ठग लाइफ नाम की भी फिल्म है। हाल ही में इस फिल्म का एक पोस्टर जारी किया गया था, जिसे देखने के बाद फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई थी। फिल्म के निर्देशन की कमान मणिरत्नम के हाथों में है, जिसकी वजह से दर्शकों को उम्मीदें काफी  ज्यादा बढ़ गई हैं। 

Anand Pandit: आनंद पंडित की बेटी की शादी में बॉलीवुड सितारों का लगा मेला, निर्माता ने साझा कीं इनसाइड तस्वीरें




तीन दशकों के बाद इस फिल्म के जरिए कमल हासन और मणिरत्नम एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पिछले साल शुरू हुई थी, लेकिन तब से किसी न किसी वजह से फिल्म की शूटिंग में रुकावट आ रही है। 


फिलहाल, कमल हासन की राजनीतिक प्रतिबद्धताओं की वजह से प्रोडक्शन के काम में देरी हो रही है। इसी वजह से दुलकर सलमान और जयम रवि पहले ही फिल्म से खुद को अलग कर चुके हैं।  इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। 


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बड़े बजट की फिल्म में दुलकर सलमान की जगह लेने के लिए अभिनेता सिम्बु पूरी तरह से तैयार हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने लुक टेस्ट पूरा कर लिया है और बहुत जल्द वे सेट पर अन्य कलाकारों के साथ फिल्म की शूटिंग के लिए शामिल होने वाले हैं। इसको लेकर जल्द ही निर्माताओं की ओर से एक आधिकारिक एलान भी किया जा सकता है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here