[ad_1]
नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स के क्रिकेटर शिवम दुबे आईपीएल में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में शिवन ने 38 गेंदों में 66 रन बनाए थे. चर्चा इस पर भी है कि शिवम दुबे को इतना बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए विश्व कप में मौका मिलेगा या नहीं. भारतीय ऑलराउंडर शिवम की लव स्टोरी किसी बॉलीवुड फिल्म की तरह है. शिवम की पत्नी अंजुम खान मुस्लिम हैं. टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी ने अंजुम संग सात फेरे भी लिए और मुस्लिम रिति रिवाज से निकाह भी किया था.
शिवम दुबे की बैटिंग स्टाइल से हम सभी वाकिफ हैं लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे. शिवम की क्रिकेट पिच पर और पर्सनल लाइफ बेहद फिल्मी है. उन्होंने सभी को चौंकाते हुए अपनी मुस्लिम गर्लफ्रेंड अंजुम खान (Anjum Khan) से शादी की थी. शिवम और अंजुम खान की अलग अलग धर्म से ताल्लुक रखने की वजह से भारतीय क्रिकेटर को शादी के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया.
Mi vs Csk: हार्दिक पंड्या पर भड़के सुनील गावस्कर, कहा- जानते हुए भी धोनी को…
हालांकि, दोनों की फैमिली को इसमें कोई आपत्ति नहीं थी और आज शिवम दुबे और अंजुम खान एक हैप्पी लाइफ जी रहे हैं. अंजुम खान उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने अपना ग्रेजुएशन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से फाइन आर्टस में किया है. अंजुम खान एक मॉडल भी रही हैं जो कई हिंदी सीरियल और म्यूजिक एलबम में काम कर चुकी हैं. शादी के लगभग एक साल बाद शिवम दुबे और अंजुम खान पैरेंट्स बने. फरवरी 2022 में दोनों को पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई थी.
शिवम दुबे की कमाई की बात करें तो कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार उनका नेटवर्थ करीब 25 करोड़ रुपए के आस पास है. शिवम दुबे बीसीसीआई की सेंट्रल लिस्ट के ग्रेड ;सी’ खिलाड़ी हैं. जिसके तहत उन्हें सालाना 1 करोड़ रुपए की कमाई होती है. वहीं, वे आईपीएल के जरिए भी 4 करोड़ की कमाई करते हैं. सीएसके ने उन्हें साल 2022 के ऑक्शन में 4 करोड़ रुपए में खरीदा था. इससे पहले भी शिवम कई औऱ फ्रेंचाईजी के लिए खेल चुके हैं.
.
Tags: Chennai super kings, IPL 2024, Off The Field
FIRST PUBLISHED : April 15, 2024, 16:54 IST
[ad_2]
Source link