[ad_1]
07:55 PM, 15-Apr-2024
RCB vs SRH Live : हेड ने जड़ा अर्धशतक
सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने आरसीबी के खिलाफ धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए महज 20 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है। हेड ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर हैदराबाद को तूफानी शुरुआत दिलाई और दोनों बल्लेबाजों की तेज तर्रार पारी की मदद से हैदराबाद ने पावरप्ले खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 76 रन बना लिए हैं। फिलहाल हेड 21 गेंदों पर 52 रन और अभिषेक शर्मा 15 गेंदों पर 23 रन बनाकर खेल रहे हैँ।
07:50 PM, 15-Apr-2024
RCB vs SRH Live : हेड और अभिषेक की तूफानी पारी
सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने आरसीबी के खिलाफ तेज शुरुआत करते हुए पांच ओवर में ही टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया है। हेड फिलहाल 16 गेंदों पर 33 रन और अभिषेक 14 गेंदों पर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।
07:40 PM, 15-Apr-2024
RCB vs SRH Live : हैदराबाद की तेज शुरुआत
आरसीबी के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने तेज शुरुआत की है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने तेजी से खेलते हुए तीन ओवर की समाप्ति तक बिना विकेट गंवाए 31 रन बोर्ड पर खड़े कर दिए हैं।
07:31 PM, 15-Apr-2024
RCB vs SRH Live : हैदराबाद की पारी शुरू
आरसीबी के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की पारी शुरू हो चुकी है और ट्रेविस हेड तथा अभिषेक शर्मा पारी का आगाज करने आए हैं। आरसीबी के लिए विल जैक्स ने गेंदबाजी की शुरुआत की।
07:06 PM, 15-Apr-2024
RCB vs SRH Live : दोनों टीमों की प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबादः ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, नीतीश रेड्डी, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी. नटराजन। इंपैक्ट सबः उमरान मलिक, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मारकंडे, ग्लेन फिलिप्स, राहुल त्रिपाठी।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरुः विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, सौरव चौहान, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, विजयकुमार विशाक, रीस टॉप्ले, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल। इंपैक्ट सबः सुयश प्रभुदेसाई, अनुज रावत, स्वप्निल सिंह, मोहम्मद सिराज, करन शर्मा।
07:02 PM, 15-Apr-2024
RCB vs SRH Live : आरसीबी ने जीता टॉस
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आरसीबी ने इस मैच के लिए गलेन मैक्सवेल को आराम दिया है, जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हैं । मैक्सवेल पिछले मैच में चोटिल हो गए थे और उनका पहले से ही इस मैच में खेलना तय नहीं माना जा रहा था। आरसीबी के लिए लॉकी फर्ग्यूसन इस मैच में खेलेंगे। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैच के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है।
06:34 PM, 15-Apr-2024
RCB vs SRH Live : टीम न्यूज
हैदराबाद ने अब तक पांच में से तीन मैच जीते हैं और उसके छह अंक हैं। वहीं, बेंगलुरु ने छह में से पांच मैच गंवाए हैं और सिर्फ एक में जीत मिली है। आरसीबी के दो अंक हैं। टीम न्यूज की बात करें तो आरसीबी के ग्लेन मैक्सवेल को पिछले मैच में फील्डिंग करते हुए अंगुली में चोट लगी थी। हालांकि, चोट गंभीर नहीं है, लेकिन उनकी फॉर्म भी चिंता का विषय है। ऐसे में मैक्सवेल की जगह कैमरन ग्रीन को खेलने का मौका मिल सकता है। वहीं, हैदराबाद के लिए अच्छी खबर यह है कि मयंक अग्रवाल फिट हो चुके हैं और टीम के साथ प्रैक्टिस भी की। ऐसे में वह जरूरत पड़ने पर इम्पैक्ट सब के तौर पर बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं।
06:32 PM, 15-Apr-2024
RCB vs SRH Live : बैंगलुरु बनाम हैदराबाद हेड टु हेड
दोनों टीमों के बीच आंकड़ों की बात करें तो अब तक बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से बेंगलुरु ने 10 और हैदराबाद ने 12 मैच जीते हैं। दोनों के बीच चिन्नास्वामी में आठ मैच खेले गए हैं। इसमें से बेंगलुरु ने पांच और हैदराबाद ने दो मैच जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मुकाबले में से बेंगलुरु ने तीन और हैदराबाद ने दो मैच जीते हैं। बेंगलुरु ने पिछले दो मैच में हैदराबाद को हराया है और डुप्लेसिस की टीम इस सीजन लगातार तीसरी जीत हासिल करने उतरेगी।
06:27 PM, 15-Apr-2024
RCB vs SRH Live Score : ट्रेविस हेड ने 20 गेंदों पर पूरा किया अर्धशतक, पावरप्ले खत्म होने के बाद स्कोर 76/0
IPL Live Cricket Score, RCB vs SRH Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल के 30वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) से है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला आरसीबी के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने पिछले दो मैच जीते हैं और उसकी नजरें जीत की हैट्रिक लगाने पर होंगी, जबकि इस सीजन खराब फॉर्म में चल रही आरसीबी की नजरें वापसी करने पर होंगी।
[ad_2]
Source link