Home Breaking News Punjab: आम आदमी पार्टी ने चार सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा, तीन मौजूदा विधायकों को मिला टिकट

Punjab: आम आदमी पार्टी ने चार सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा, तीन मौजूदा विधायकों को मिला टिकट

0
Punjab: आम आदमी पार्टी ने चार सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा, तीन मौजूदा विधायकों को मिला टिकट

[ad_1]

Aam Aadmi Party announced Four candidates for loksabha election

bhagwant mann
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आम आदमी पार्टी की तरफ से जालंधर, लुधियाना, गुरदासपुर और फिरोजपुर सीट से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई। पार्टी ने अपने तीन विधायकों को मैदान में उतारा है। पहले भी आप अपने पांच मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतार चुकी है। इसके साथ ही आप की तरफ से प्रदेश में सभी उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया गया है। 

आम आदमी पार्टी ने जालंधर से पवन टीनू को टिकट दिया है। इससे पहले पार्टी ने जालंधर से सुशील रिंकू को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वह भाजपा में शामिल हो गए। अब भाजपा ने भी इसी सीट से उनको उम्मीदवार बना दिया है। पूर्व अकाली विधायक पवन टीनू रविवार को आप में शामिल हुए थे। टिकट मिलते ही टीनू निर्मल कुटिया सीचेवाल पहुंचे और राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह जी सीचेवाल से आशीर्वाद लिया।

फिरोजपुर से आप ने जगदीप सिंह काका बराड़ को मैदान में उतारा है। वे मुक्तसर साहिब से विधायक हैं। काका बराड़ ने पहली बार विधायक का चुनाव लड़ा था, अब पार्टी ने उन्हें लोकसभा का टिकट दिया है। 

गुरदासपुर से पार्टी ने अपने विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी को प्रत्याशी बनाया है।

लुधियाना से पार्टी ने हिंदू चेहरे अशोक पराशर पप्पी को टिकट दिया है। अशोक पराशर पप्पी लुधियाना के हलका सेंट्रल से विधायक हैं। 59 साल के पराशन आठवीं पास है। 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस का हाथ छोड़ कर पप्पी आप में शामिल हुए थे। वे सेंट्रल हलके से जीत दर्ज करके विधायक बने थे। 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here