Home Breaking News Time 2024: 100 प्रभावाली लोगों की सूची में शामिल साक्षी मलिक-आलिया भट्ट; सत्या नडेला और अजय बंगा का भी नाम

Time 2024: 100 प्रभावाली लोगों की सूची में शामिल साक्षी मलिक-आलिया भट्ट; सत्या नडेला और अजय बंगा का भी नाम

0
Time 2024: 100 प्रभावाली लोगों की सूची में शामिल साक्षी मलिक-आलिया भट्ट; सत्या नडेला और अजय बंगा का भी नाम

[ad_1]

Time magazine Sakshi Malik Ajay Banga Satya Nadella Alia bhatt 100 most influential people

साक्षी मलिक।
– फोटो : ANI

विस्तार


टाइम मैगजीन ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की। सूची में इस बार भी भारतीयों को जगह मिली है। विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा, बॉलीवुड अभिनेता आलिया भट्ट, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, ओलंपिक विजेता साक्षी मलिक, अभिनेता देव पटेल, अमेरिकी ऊर्जा विभाग के ऋण कार्यक्रम कार्यालय के निदेशक जिगर शाह, खगोल विज्ञान के प्रोफेसर और येल विश्वविद्यालय में भौतिकी के प्रोफेसर प्रियंवदा नटराजन और भारतीय मूल की रेस्तरां मालकिन अस्मा खान शामिल हैं। 

अजय बंगा

यूएस ट्रेजरी सेक्रेटरी जेनेट येलेन ने बंगा के बारे में टाइम की प्रोफाइल में कहा कि वे एक बड़ी कंपनी का नेतृत्व करने के बाद विश्व बैंक में आए हैं। उन्होंने लाखों बैंक रहित लोगों को डिजिटल अर्थव्यवस्था से जोड़ा है। उन्होंने विश्व बैंक में गरीबी मुक्त दुनिया बनाने के लिए एक नया दृष्टिकोण रखा है। इस दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए वे लगातार आगे बढ़ रहे हैं। 

आलिया भट्ट

निर्देशक, निर्माचा और लेखक टॉम हार्प ने भट्ट को अद्भुत प्रतिभा बताया है। उन्होंने टाइम के प्रोफाइल में कहा कि भट्ट न केवल दुनिया की शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक हैं ब्लकि वे एक व्यवसायी और परोपकारी महिला भी हैं, जो ईमानदारी से आगे बढ़ रही हैं।  

सत्या नडेला

नडेला के बारे में टाइम ने कहा कि वह हमारे भविष्य को आकार देने में बेहद प्रभावशाली हैं। यह मानवता के लिए अच्छी बात है। ओपनएआई में माइक्रोसॉफ्ट का निवेश और मिस्ट्रल एआई के साथ साझेदारी उन्हें एआई क्रांति में सबसे आगे रखती है।  टेक्नोलॉजिस्ट सत्या एआई को इंसानों को सशक्त बनाने वाले उपकरण के रूप में देखते हैं।

साक्षी मलिक

ओलंपियन मलिक के बारे में फिल्म निर्माता निशा पाहुजा लिखती हैं कि वह भारत के सबसे प्रसिद्ध पहलवानों में से एक थीं। गौरतलब है कि मलिक ने बृजभूषण सिंह के करीबी के डब्लूएफआई अध्यक्ष बनने से खफा थीं और इसी वजह से उन्होंने खेल से सन्यास ले लिया है। उन्होंने सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। पाहुजा ने कहा कि उन्होंने लड़ाई नहीं छोड़ी है। 

देव पटेल

अभिनेता पटेल के बारे में ऑस्कर विजेता अभिनेता डेनियल कालूया ने कहा कि वे अच्छाई बिखेरते हैं। वे जब भी स्क्रीन पर आते हैं तो उनकी मानवता चमकती है। उस वक्त आपके पास उनका समर्थन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता।  

 




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here