Home Breaking News मतदान से पहले बड़ा उलटफेर: एलान के 8 दिन बाद बसपा ने प्रत्याशी को पार्टी से निकाला, टिकट भी काटा; जानें क्यों?

मतदान से पहले बड़ा उलटफेर: एलान के 8 दिन बाद बसपा ने प्रत्याशी को पार्टी से निकाला, टिकट भी काटा; जानें क्यों?

0
मतदान से पहले बड़ा उलटफेर: एलान के 8 दिन बाद बसपा ने प्रत्याशी को पार्टी से निकाला, टिकट भी काटा; जानें क्यों?

[ad_1]

UP Lok Sabha Election 2024 BSP expelled Jhansi-Lalitpur seat candidate Rakesh Kumar Kushwaha from party

UP Lok Sabha Election 2024
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बहुजन समाज पार्टी ने बुधवार को झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी राकेश कुमार कुशवाहा बरुआ को घोषणा के आठ दिन बाद ही अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसके अतिरिक्त जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार को भी हटाकर बीके गौतम को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। 

निष्कासन की विज्ञप्ति शाम को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने जारी की है। कैलाशपाल को मंडल प्रभारी पद से हटाकर ललितपुर का जिला प्रभारी बनाया गया है। अभी नए प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। बहुजन समाज पार्टी ने काफी इंतजार के बाद 9 अप्रैल को झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट से राकेश कुशवाहा बरुआ को प्रत्याशी घोषित किया था। 

इसकी घोषणा बुंदेलखंड के चीफ कोआर्डिनेटर लाला राम अहिरवार ने कार्यकर्ता सम्मेलन में की थी। इस दौरान दोनों मंडल प्रभारी कैलाश पाल और बीडी फुले, जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार मौजूद थे। बुधवार की शाम को बसपा की ओर से जिलाध्यक्ष बीके गौतम ने राकेश कुशवाहा बरुआ के पार्टी से निष्कासन की विज्ञप्ति जारी की। 

निष्कासन का कारण अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होना बताया गया है। इस संबंध में बुंदेलखंड के चीफ कोआर्डिनेटर लाला राम अहिरवार ने बताया कि राकेश कुशवाहा को निष्कासित करने के साथ ही जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार को हटाकर बीके गौतम को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here