[ad_1]
06:29 PM, 18-Apr-2024
PBKS vs MI Live Score : श्रेयस गोपाल हो सकते हैं बाहर
श्रेयस गोपाल ने अब तक मुंबई इंडियंस के लिए कुछ खास नहीं किया है और संभव है कि पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्हें अंतिम एकादश में जगह नहीं मिले। वहीं, टीम में अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा की वापसी हो सकती है। इसके अलावा मोहम्मद नबी भी अब तक कुछ खास योगदान नहीं दे सके हैं इसलिए मुंबई की टीम इस मैच के लिए नबी की जगह नुवान तुषारा को शामिल कर सकती है। सूर्यकुमार यादव को लेकर टीम जोखिम लेने के मूड में नहीं है इसलिए उन्हें इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर ही खिलाया जा रहा है। मालूम हो कि सूर्यकुमार यादव ने दो सर्जरी के बाद आईपीएल से मैदान पर वापसी की है।
06:18 PM, 18-Apr-2024
PBKS vs MI Live Score : चंडीगढ़ में आज होगी पंजाब-मुंबई के बीच टक्कर, धवन और पांड्या होंगे आमने-सामने
मुंबई इंडियंस का सामना गुरुवार को मुल्लानपुर के महाराजा यदविंद्रा सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स से होगा। मुंबई का आईपीएल 2024 सीजन में अभियान अब तक कुछ खास नहीं रहा है। हालांकि पंजाब की स्थिति भी कुछ इसी तरह है और दोनों ही टीमों के छह मैचों के बाद दो जीत और चार हार के साथ एक समान अंक हैं। चोट के वापसी करने वाले सूर्यकुमार यादव इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने उतरे हैं और माना जा रहा है कि एक बार फिर वह इसी भूमिका में यह मुकाबला खेलने उतरेंगे।
[ad_2]
Source link