[ad_1]

नेहा सिंह राठोड़
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
कल बिहार के चार जिलों जमुई, नवादा, औरंगाबाद और गया में मतदान होने हैं। मतदान कल सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगा। इस बीच लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वह वीडियो काफी वीभत्स है, जिसे देखने के बाद मन विचलित हो जाता है। जानकारों का मानना है कि यह वीडियो पुराना है, लेकिन लोगों का यह भी कहना है कि अगर यह वीडियो पुराना है तो फिर इस समय जब कल चुनाव होने हैं, फिर ऐसे में इस वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने का क्या मतलब है। नेहा सिंह राठौर ने उस वीडियो के साथ यह भी लिखा है कि कल पहले चरण का मतदान है। भूल तो नहीं गए! याद रखना है! अब लोगों का कहना है कि नेहा सिंह राठौर उस वीडियो के द्वारा क्या याद दिलाने की कोशिश कर रही है और किसे याद रखने की बात कह रही है? हालांकि नेहा सिंह राठौर के इस पोस्ट पर कई लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं।
क्या है वीडियो में
नेहा सिंह राठौर के द्वारा पोस्ट किये गये 46 सेकंड के इस वीडियो में गांव के कुछ लोग जाते दिख रहे हैं। उस भीड़ में पुरुष के साथ एक दो महिला भी दिख रही हैं। लड़कों के हाथ में काले रंग के झंडे हैं। अचानक एक जीप भीड़ को पीछे से रौंदते हुए आगे निकल गई। उस गाड़ी के पीछे दो अन्य गाड़ी भी पहली गाड़ी के पीछे भागते निकल गई।वहां भगदड़ का माहौल हो गया। लोग खेतों की ओर भागने लगे। काफी चीख-पुकार मच गई। यह वीडियो कब और कहाँ का है यह स्पष्ट नहीं हो रहा है, लेकिन नेहा सिंह राठौर का यह पोस्ट फ़िलहाल चर्चे में है।
कल पहले चरण का मतदान है.
भूल तो नहीं गए!
याद रखना है!#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/9xRxCmXTeU
— Neha Singh Rathore (@nehafolksinger) April 18, 2024
[ad_2]
Source link