[ad_1]

पाकिस्तान
– फोटो : amarujala
विस्तार
नेटफ्लिक्स की प्रसिद्ध वेब सीरीज ‘मनी हाइस्ट’ की तर्ज पर पाकिस्तान में एक बड़ी ‘डकैती’ हुई है। खास बात यह है कि यह डकैती किसी आम छोटी-मोटी जगह नहीं, बल्कि वहां की संसद (नेशनल असेंबली) में हुई है और वो भी दिनदहाड़े। पाकिस्तान में इस ‘डकैती’ की खासी चर्चा हो रही है। यहां तक कि वहां के सांसद भी सकते में हैं। पाकिस्तान नेशनल असेंबली के स्पीकर ने तो सरेआम हुई इस ‘डकैती’ को लेकर जांच भी बिठा दी है। भुखमरी का शिकार पाकिस्तान इन दिनों आटे के लिए भी तरस रहा है। पाकिस्तान में भिखारियों की संख्या बढ़ रही है, जिससे लूटपाट, चोरी-डकैती के मामले बढ़ रहे हैं। यहां तक कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री भी इस पर चिंता जता चुके हैं।
‘डकैतों’ ने पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में सिक्योरिटी को मात देकर वहां के सांसदों के जूते-चप्पल चुरा लिए हैं। इस चोरी के बाद पाकिस्तान की असेंबली में हड़कंप मच गया। हुआ कुछ यूं कि शुक्रवार को जुम्मे की नमाज की नमाज थी और नेशनल असेंबली के स्टाफ समेत पाकिस्तान की टॉप पॉलिटिशियंस भी नमाज पढ़ने के लिए असेंबली के परिसर में बनी मस्जिद में जाते हैं। शुक्रवार को जब वे लोग नमाज पढ़ कर वापस लौटे, तो मस्जिद के दरवाजे से 20 जोड़ी से जयादा जूते-चप्पल उड़ा लिए। संसद परिसर से रहस्यमय तरीके से जूते-चप्पल गायब होने पर सुरक्षाकर्मी अपना सिर खुजलाते रह गए।
नेशनल असेंबली के स्पीकर ने दिए जांच के आदेश
इस्लामाबाद की प्रसिद्ध पत्रकार और एंकर तंजीला मजहर भी इस घटना पर मुस्कुराए बिना नहीं रह सकीं। अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि इस मामले में नेशनल असेंबली के स्पीकर ने सरदार अयाज सादिक ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। मजहर के मुताबिक शुक्रवार को संसदीय कर्मचारियों समेत कुछ नेता भी शुक्रवार की नमाज के लिए संसद परिसर में बनीं मस्जिद में एकत्र हुए थे। जब वे वापस लौटे तो कम से कम 20 जोड़ी जूते-चप्पल गायब थे। वह बताती हैं कि उन्हें चोरों की इस हरकत पर शर्मिंदगी भी महसूस हो रही थी और गुस्सा भी आ रहा था कि पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में अब ये वक्त भी देखना पड़ेगा कि जब वे नंगे पैर घर वापस जाएंगे।
[ad_2]
Source link