[ad_1]
Travis Head-Abhishek Sharma: आईपीएल 2024 के 34वें की पहली पारी में रनों की सुनामी आई. दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए इस मैच में टॉस ऋषभ पंत ने जीता और पहले गेंदबाजी चुनी. हैदराबाद के लिए ओपनिंग करने आए ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने पहली ही गेंद से दिल्ली के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ना शुरू कर दिया. दोनों ने ऐसा विकराल रूप धारण किया कि हैदराबाद ने मात्र 5 ओवर में ही 100 रन का आंकड़ा छू लिया. हेड ने तो 16 गेंदों में अर्धशतक जमा दिया. हालांकि, कुलदीप यादव ने इन दोनों ही बल्लेबाजों को आउट किया, लेकिन इससे पहले वह IPL के कई धांसू रिकॉर्ड ध्वस्त कर चुके थे.
अभिषेक-हेड का तूफान
अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों को जमकर धोया. दोनों बल्लेबाजों ने आतिशी पारी खेलते हुए टीम के मात्र 5 ओवरों में 100 रन पूरे करा दिया. हेड ने इस मैच में मात्र 16 गेंदों में फिफ्टी पूरी की. वह शतक की ओर बढ़ ही रहे थे कि कुलदीप यादव ने उन्हें अपना शिकार बनाया. हेड 32 गेंदों में 89 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में 11 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. वहीं, अभिषेक ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंदों में 46 रन ठोक दिए. उनकी इस पारी में 2 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. हैदराबाद ने इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड भी तोड़े.
[ad_2]
Source link