Home Breaking News Lok Sabha Election 2024: कल सुपौल में सत्ता का संग्राम; मतदाताओं के मुद्दों पर नेता देंगे जवाब

Lok Sabha Election 2024: कल सुपौल में सत्ता का संग्राम; मतदाताओं के मुद्दों पर नेता देंगे जवाब

0
Lok Sabha Election 2024: कल सुपौल में सत्ता का संग्राम; मतदाताओं के मुद्दों पर नेता देंगे जवाब

[ad_1]

Lok Sabha Election: Satta Ka Sangram in Supaul tomorrow; Leaders Will Be Questioned On People's Issues

सुपौल में सत्ता का संग्राम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लोकसभा चुनाव को लेकर अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ मतदाताओं का सियासी मूड जानने निकला है, जो कल 21 अप्रैल यानी रविवार को बिहार के सुपौल लोकसभा क्षेत्र में पहुंचेगा। इसमें हम आप तक लोकसभा क्षेत्र की असल तस्वीर सामने रखेंगे। यहां के मतदाताओं की उम्मीदें क्या हैं और प्रत्याशी किन मुद्दों को लेकर वोटरों के बीच जा रहे हैं। इसी के तहत सुबह चाय पर चर्चा की जाएगी। फिर दोपहर को मतदाताओं के मन की बात जानने की कोशिश की जाएगी। अंत में राजनीतिक दलों के नेताओं से सवाल-जवाब होंगे।

 

हर दिन जानेंगे नई लोकसभा सीट का मिजाज

चुनावी यात्रा के दौरान अमर उजाला का यह चुनावी रथ हर रोज नई लोकसभा सीट पर जाएगा। इस दौरान उस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से चाय पर चर्चा होगी। अनौपचारिक बातचीत में जनता के मुद्दों, उनकी समस्याओं पर चर्चा होगी। हम युवाओं के बीच जाएंगे, जहां उनकी समस्याओं और उम्मीदों पर चर्चा करेंगे। नए भारत के नए मतदाताओं की सपनों की उड़ान को पंख कैसे लगेंगे, इस पर भी चर्चा करेंगे।

 

लोकसभा सीट का नाम- सुपौल

तारीख- 21 अप्रैल

 

कब और कहां होंगे कार्यक्रम

1. सुबह आठ बजे

चाय पर चर्चा

स्थान: महावीर चौक, सुपौल

 

2. सुबह दस बजे

युवाओं से बात

स्थान: लोहियानगर चौक, सुपौल

 

3. शाम पांच बजे

नेताओं से चर्चा

स्थान: गांधी मैदान, सुपौल

 

इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे

सत्ता का संग्राम कार्यक्रम की विशेष कवरेज amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप ‘सत्ता का संग्राम’ से जुड़े कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here