Home Sports Virat Kohli Wicket: छाती ठोक के नॉटआउट…, विराट कोहली के साथ हुई नाइंसाफी? सपोर्ट में उतरा दिग्गज

Virat Kohli Wicket: छाती ठोक के नॉटआउट…, विराट कोहली के साथ हुई नाइंसाफी? सपोर्ट में उतरा दिग्गज

0
Virat Kohli Wicket: छाती ठोक के नॉटआउट…, विराट कोहली के साथ हुई नाइंसाफी? सपोर्ट में उतरा दिग्गज

[ad_1]

Navjot Singh Sidhu Statement: कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल का 36वां मुकाबला ईडन गार्डन्स में खेला गया. इस मैच में विराट कोहली के विकेट पर बवाल खड़ा हो गया. केकेआर से मिले टारगेट का पीछा करने कप्तान प्लेसी के साथ उतरे विराट कोहली 18 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी हर्षित राणा की फुल टॉस गेंद पर वह गेंदबाज को ही कैच दे बैठे, जिअसे अंपायर में जो आउट करार दिया, लेकिन कोहली ने नो बॉल का रिव्यू ले लिया. हालांकि, थर्ड अंपायर ने भी कोहली को आउट ही बताया, जिसके बाद कोहली नाराज नजर आए. उनके इस विकेट पर कमेंट्री कर रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने भी बयान दिया.

सिद्धू ने दिया बयान

कोहली जब आउट हुए तो कमेंट्री कर रहे नवजोत सिंह सिद्धू अंपायर के फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं दिखे. उन्हें साफ शब्दों में कहा, ‘छाती ठोक के कहता हूं, कोहली नॉटआउट हैं.’ सिर्फ यही नहीं इस पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, ‘इतने बड़े मैच में आप कोहली को कैसे आउट दे सकते हैं.’ कोहली के आउट दिए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर भी फैंस का गुस्सा फूट रहा है. यूजर्स अंपायर और टेक्नोलॉजी पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

क्या हुआ था?

दरअसल, 223 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को विराट और प्लेसी ने शानदार शुरुआत दिलाई. विराट ने सिर्फ 6 गेंद में 2 छक्कों और 1 चौके की मदद से 18 रन बना लिए थे. तीसरा ओवर लेकर आए हर्षित राणा की पहली गेंद फुलटॉस थी, जो विराट के बल्ले से लगती हुई हवा में काफी ऊपर चली गई और गेंदबाज ने कैच लपक लिया. अंपायर ने कोहली को आउट करार दिया. विराट ने तुरंत नो बॉल का रिव्यू ले लिया. कोहली तब नाराज हो गए जब थर्ड अंपायर ने भी विराट को आउट ही बताया. कोहली इस फैसले से इतने नाखुश थे कि मैदान से बाहर जाते हुए वह अंपायर बहस करते नजर आए.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here