Home Sports दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर हुआ टूर्नामेंट से बाहर, कोच ने किया कन्फर्म

दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर हुआ टूर्नामेंट से बाहर, कोच ने किया कन्फर्म

0
दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर हुआ टूर्नामेंट से बाहर, कोच ने किया कन्फर्म

[ad_1]

नई दिल्ली. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स टीम को आईपीएल के बीच में तगड़ा झटका लगा है. टीम के मैच विनर ऑलराउंडर मिचेल मार्श टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. कुछ दिन पहले वह टीम का साथ छोड़कर ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे. मार्श दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट का इलाज कराने के लिए ऑस्ट्रेलिया चले गए थे. इसकी उम्मीद थी कि वह वापस आ जाएंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. कोच रिकी पोंटिंग ने यह कन्फर्म किया कि मार्श अब वापस नहीं आएंगे.

रिकी पोंटिंग ने कहा,” मुझे नहीं लगता है कि मिचेल वापस आ रहा है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उनकी रिकवरी पर नजर बनाए हुए है. वह 2 हफ्ते तक और रिहैब करेंगे. मैंने उनसे बात की थी और मुझे नहीं लगता कि विश्व कप में उनकी चोट उनके लिए परेशानी बनेगी.” बता दें कि आईपीएल के इस सत्र में मिचेल मार्श का सर्वोच्च स्कोर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 23 रन रहा. दिल्ली ने इस मैच को 12 रन से जीता था. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वह खाता खोलने में नाकाम रहे थे. इसके बाद से वह कोई मैच नहीं खेले.

स्कूल में हुआ था प्यार, क्रिकेटर बनने के लिए गर्लफ्रेंड से दूर रहने की ठानी, पढ़े 7 शतक ठोक चुके खिलाड़ी की लवस्टोरी

आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को 8 में से 5 मैचों में हार मिली है जबकि उसे 3 में जीत मिली है. 6 अंक लेकर दिल्ली कैपिटल्स टीम 10 टीमों की तालिका में आंठवें नंबर पर है. मार्श ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी हैं. यह भी खबर है कि इस साल जून में खेले जाने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप में उन्हें ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनाया जा सकता है.

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड: ऋषभ पंत, डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, यश ढुल, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, मिचेल मार्श (टूर्नामेंट से बाहर), प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, एनरिक नॉर्खिया, कुलदीप यादव, लुगी एन्गिडी, खलील अहमद, इशांत शर्मा और मुकेश कुमार

Tags: Delhi Capitals, Mitchell Marsh, Ricky ponting

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here