Home Sports टीम जीते या हारे इस खिलाड़ी को फर्क नहीं पड़ता, कहा- मैं बेखौफ होकर ही खेलूंगा

टीम जीते या हारे इस खिलाड़ी को फर्क नहीं पड़ता, कहा- मैं बेखौफ होकर ही खेलूंगा

0
टीम जीते या हारे इस खिलाड़ी को फर्क नहीं पड़ता, कहा- मैं बेखौफ होकर ही खेलूंगा

[ad_1]

मुल्लांपुर. इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 37 मुकाबले खेले जा चुके हैं. पूर्व चैंपियन गुजरात टाइटंस की टीम के एक खिलाड़ी ने यह साफ कर दिया है कि उनको इस बात से फर्क नहीं पड़ता मैच का नतीजा क्या होगा. वो तो अपने बेखौफ अंदाज में खेलने पर ध्यान लगाते हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ चार विकेट लेकर गुजरात टाइटंस की जीत के हीरो बने स्पिनर आर साई किशोर ने कहा कि वह बस निर्भीक होकर टीम के लिए खेल रहे थे.

पंजाब को 142 रन पर आउट करने के बाद गुजरात टाइटंस ने पांच गेंद बाकी रहते तीन विकेट से जीत दर्ज की । साई किशोर ने चार ओवर में 33 रन देकर चार विकेट लिए. प्लेयर आफ द मैच साई किशोर ने कहा ,‘‘ मैं टीम के लिए 120 प्रतिशत देने की कोशिश कर रहा था. बेखौफ होकर टीम के लिए खेलना चाहता था, नतीजा चाहे जो हो. इस विकेट पर रफ्तार में बदलाव अहम था. राशिद और नूर अहमद ने भी उम्दा गेंदबाजी की.’’

7 मैच खेलने के बाद गुजरात टाइटंस के खाते में 3 जीत ही थी. इस बात की फिक्र कप्तान शुभमन गिल को थी. वह जानते हैं कि टूर्नामेंट में आगे जाने के लिए हर एक मैच जरूरी हो जाता है. मुकाबले में कितनी जल्दी जीत दर्ज मिलती है उससे नेट रन रेट पर फर्क पड़ता है. कप्तान ने कहा ,‘‘हमें जल्दी मैच खत्म करना चाहिए था लेकिन दो अंक लेने की खुशी है.’’

हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस में जाने के बाद शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस की कप्तानी दी गई थी. पिछले सीजन में शतक पर शतक जमाने वाले इस बैटर ने साफ किया कि कप्तानी उनकी बल्लेबाजी पर असर नहीं डालती है. कप्तानी के दबाव के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ मैं बल्लेबाजी के समय सिर्फ एक बल्लेबाज के तौर पर खेलता हूं, कप्तानी के बारे में नहीं सोचता.’’

Tags: Gujarat Titans, IPL 2024

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here