Home Sports सचिन तेंदुलकर के 5 ‘महारिकॉर्ड’… जिनका टूटना लगता है नामुमकिन

सचिन तेंदुलकर के 5 ‘महारिकॉर्ड’… जिनका टूटना लगता है नामुमकिन

0
सचिन तेंदुलकर के 5 ‘महारिकॉर्ड’… जिनका टूटना लगता है नामुमकिन

[ad_1]

हाइलाइट्स

सचिन तेंदुलकर 51 साल के हो गए
मास्टर ब्लास्टर का जन्म 1973 में हुआ था
सचिन के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतकों का महारिकॉर्ड दर्ज है

नई दिल्ली. क्रिकेट का पहला वर्ल्ड कप जब खेला गया, उस समय सचिन तेंदुलकर महज 2 साल के थे. 24 अप्रैल 1973 में मुंबई में जन्मे सचिन देखते ही देखते क्रिकेट के शिखर पर पहुंच गए. ‘गॉड ऑफ क्रिकेट’ के नाम से फेमस सचिन ने अपनी बल्लेबाजी से दो दशक तक क्रिकेट में राज किया. 11 साल की उम्र में उन्हें क्रिकेट खेलने की लत लगी. उनके बड़े भाई अजीत तेंदुलकर ने क्रिकेट खेलने के लिए अपने छोटे भाई को प्रेरित किया. वही कोच रमाकांत आचरेकर के पास ले गए और उसके बाद सचिन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. महज 16 साल की उम्र में इमरान खान, वकार यूनिस और वसीम अकरम की खूंखार तिकड़ी का डटकर सामना करने वाले सचिन के नाम 5 महारिकॉर्ड दर्ज हैं, जिनका टूटना लगभग नामुमकिन है. सचिन के पांच रिकॉर्ड को अकेला कोई खिलाड़ी नहीं तोड़ सकता है.

1989 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के नाम टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. तेंदुलकर टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक और 68 अर्धशतक की मदद से कुल 15921 रन बनाए. मास्टर ब्लास्टर के इस रिकॉर्ड के आसपास भी कोई बल्लेबाज दिखाई नहीं देता. यहां तक कोई बल्लेबाज 14 हजार का आंकड़ा भी नहीं छू सका है. उन्होंने 53.78 की औसत से ये रन बनाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 248 रन रहा है.

HBD Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर की नेटवर्थ जानकर हिल जाएंगे, कितनी संपत्ति के हैं मालिक, जानिए कहां-कहां से होती है कमाई

लखनऊ सुपरजॉयंट्स की जीत से पॉइंट टेबल में बड़ा बदलाव, सीएसके पहली बार टॉप 4 से बाहर, एलएसजी प्लेऑफ की रेस में

मास्टर ब्लास्टर के नाम सर्वाधिक टेस्ट खेलने का रिकॉर्ड
51 वर्षीय सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर में कुल 200 मैच खेले. उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच नवंबर 2013 में वानखेड़े वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला. सचिन के बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने सबसे ज्यादा टेस्ट खेले हैं. 41 साल के एंडरसन 187 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. सचिन ने 463 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं. उन्होंने अपना आखिरी वनडे 2012 में खेला था. सचिन के बाद श्रीलंका के दिग्गज माहेला जयवर्धने के नाम सबसे ज्यादा वनडे खेलने का रिकॉर्ड है. जयवर्धने ने 448 वनडे खेले. हालांकि अब वह रिटायर हो चुके हैं.

सचिन ने व्हाइट जर्सी में 2058 गेंदों को बाउंड्री के दर्शन कराए
दाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व कीर्तिमान है. सचिन ने 44.83 की औसत से कुल 18426 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कुमार संगकारा हैं जिन्होंने 14234 रन बनाए. संगकारा भी क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. सचिन के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक का रिकॉर्ड है. उन्होंने टेस्ट में 51 जबकि वनडे में 49 शतक जड़े हैं. सचिन के सौ शतक 664 इंटरनेशनल मैचों में बनाए.

इस लिस्ट में दूसरे नंबर विराट कोहली हैं जो 80 इंटरनेशन सेंचुरी ठोक चुके हैं. विराट को सचिन के 100 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए अभी 21 सेंचुरी की दरकार है जो आसान नहीं है. सचिन के नाम सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने का रिकॉर्ड भी है. उन्होंने टेस्ट में 2127 गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया जिसमें 2058 चौके और 69 छक्के शामिल है.

Tags: Number Game, Sachin tendulkar

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here