[ad_1]
IPL 2024 में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला खेला गया. इस करीबी मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने बाजी मारी और गुजरात टाइटंस पर 4 रन से रोमांचक जीत दर्ज की. इस मैच के दौरान एक ऐसी घटना घटी जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने एक तेज-तर्रार हेलीकॉप्टर शॉट खेल दिया, जिस पर कैमरामैन घायल हो गया. लाइव मैच में हुए इस वाकये ने अचानक सनसनी मचा दी.
ऋषभ पंत के हेलीकॉप्टर शॉट से कैमरामैन चोटिल
दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स की पारी के 16वें ओवर में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा गेंदबाजी के लिए आए. 16वें ओवर में मोहित शर्मा की पहली ही गेंद पर ऋषभ पंत ने करारा हेलीकॉप्टर शॉट खेल दिया. ऋषभ पंत का हेलीकॉप्टर शॉट मिड विकेट के ऊपर से बाउंड्री पार करते हुए सीधा जाकर कैमरामैन को लग गया. ऋषभ पंत का शॉट लगने से लाइव मैच को कवर कर रहा कैमरामैन चोटिल हो गया. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
(@IPL) April 24, 2024
ऋषभ पंत ने कैमरामैन से मांगी माफी
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान ऋषभ पंत ने मैच के बाद कैमरामैन देबाशीष से माफी भी मांगी. आईपीएल ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल (X) पर ऋषभ पंत का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कोच रिकी पोंटिंग के साथ नजर आ रहे हैं. ऋषभ पंत इस वीडियो में कैमरामैन देबाशीष से माफी मांगते हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं. ऋषभ पंत ने कहा, ‘सॉरी देबाशीष भाई. मुझे आपको चोटिल करने का कोई इरादा नहीं था. मैं उम्मीद करता हूं कि आप जल्द ही ठीक हो जाएंगे.’
(@IPL) April 24, 2024
ऋषभ पंत की तूफानी बैटिंग
ऋषभ पंत ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मैच में कप्तानी पारी खेलते हुए तूफानी अंदाज में 43 गेंदों पर 88 रन ठोक दिए. ऋषभ पंत ने अपनी इस पारी के दौरान 5 चौके और 8 छक्के उड़ाए. दिल्ली कैपिटल्स (DC) को जीत दिलाने में ऋषभ पंत ने अहम भूमिका निभाई थी. ऋषभ पंत ने इस मैच में 88 रन की नाबाद पारी खेलने के अलावा विकेट के पीछे 2 शानदार कैच भी लपके. ऋषभ पंत को उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ भी चुना गया. ऋषभ पंत ने अभी तक IPL 2024 के 9 मैचों में 161.32 के स्ट्राइक रेट से 342 रन बनाए हैं. ऋषभ पंत IPL 2024 में 3 अर्धशतक लगा चुके हैं. IPL 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में ऋषभ पंत फिलहाल तीसरे नंबर पर मौजूद हैं.
[ad_2]
Source link