[ad_1]
Leopard Attack on Cricketer: जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर गाय व्हिटॉल जिम्बाब्वे के बफेलो रेंज में अपने रिजर्व के दौरान तेंदुए के हमले के बाद घायल हो गए. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाय गया, जहां उनकी आपातकालीन सर्जरी करानी पड़ी. उन्हें एयरलिफ्ट से हरारे ले जाया गया. गाय व्हिटॉल की पत्नी हन्ना स्टूक्स व्हिटॉल ने सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज शेयर कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने इस पोस्ट के साथ ही उन मेडिकल स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने क्रिकेटर का इलाज किया और यह भी बताया कि हमले के दौरान उनका काफी मात्रा में खून बह गया था.
[ad_2]
Source link