[ad_1]

Google Circle to Search
– फोटो : Freepik
विस्तार
सैम पित्रोदा के विरासत कर पर दिए विवादित बयान के बाद पिछले 20 वर्षों में पहली बार गूगल पर विरासत कर (इन्हेरिटेंस टैक्स) सबसे अधिक सर्च किया गया।
इस मुद्दे पर चर्चा शुरू होने के बाद इस शब्द की सर्च करीब 100 फीसदी तक पहुंच गई। गूगल ट्रेंड्स के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह भारत में विरासत कर खोज अब तक के शीर्ष स्तर पर थी। इससे पहले एक जून, 2004 में इस शब्द को सबसे अधिक बार सर्च किया गया था। यही नहीं, विवाद बढ़ने के साथ-साथ गूगल पर सैम पित्रोदा भी पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक सर्च किए गए।
सैम इससे पहले अगस्त 2019 में 52 फीसदी बार सर्च हुए थे। इसके बाद बीच-बीच में कुछ मौकों पर उन्हें जरूर गूगल पर सर्च किया गया, लेकिन विरासत कर वाले विवाद पर उन्हें भारत में गूगल पर सबसे अधिक सर्च किया गया। सैम का विवादों से पुराना नाता है। वह कई मौकों पर ऐसे बयान देते रहे हैं, जिनको लेकर सियासी गलियारों में खूब वार पलटवार हुए।
भाजपा के निशाने पर आए पित्रोदा अपने बयान के बाद भाजपा के निशाने पर हैं। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा के बयान पर करारा जवाब दिया।
पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के सरगुजा में चुनावी रैली में कहा किशाही परिवार के शहजादे के सलाहकार, जो उनके पिता के भी सलाहकार रहे हैं, उन्होंने कुछ समय पहले कहा था कि मिडिल क्लास पर और ज्यादा टैक्स लगाना चाहिए। अब ये लोग इससे भी एक कदम और आगे बढ़ गए हैं। अब कांग्रेस का कहना है कि वो इन्हेरिटेंस टैक्स लगाएगी।
[ad_2]
Source link