[ad_1]
08:38 PM, 26-Apr-2024
लोगों ने फूल बरसाकर किया स्वागत
पीएम मोदी रोड शो के दौरान करीब 1.2 किमी की दूरी तय करेंगे। वह लगातार कमल के फूलनुमा लाइट हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। कई जगह पुष्पवर्षा कर लोगों ने उनका स्वागत किया।
08:25 PM, 26-Apr-2024

बटुकों ने स्वस्ति वाचन से किया स्वागत
– फोटो : अमर उजाला
रोड शो के दौरान 21 बटुकों ने स्वस्ति वाचन ऋग्वेद के मंत्र के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इस दौरान मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण गूंज उठा।
08:22 PM, 26-Apr-2024
बरेली जिले के सभी जनप्रतिनिधि रोड शो का हिस्सा नहीं बन सके। इन्हें बैरियर लगाकर रोक दिया गया। इन्होंने आम लोगों की तरह खड़े होकर पीएम मोदी का रोड शो देखना पड़ा।
08:15 PM, 26-Apr-2024

बरेली में पीएम मोदी का रोड शो
– फोटो : अमर उजाला
रोड शो में पीएम मोदी के हाथ में एक टॉर्च नुमा कमल का फूल है, जिसे वह लगातार हिलाते जनता का अभिवादन कर रहे हैं। रोड शो देखने के लिए जुटे समर्थक मोबाइल फोन से इन पलों को रिकॉर्ड करने में जुटे रहे।
08:12 PM, 26-Apr-2024
बरेली के राजेंद्र नगर में शाम सात बजे पीएम मोदी का रोड शो स्वयंवर बरातघर से शुरू हुआ। भगवा रथ पर उनके साथ सीएम योगी और भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार भी मौजूद हैं।
08:04 PM, 26-Apr-2024
पीएम मोदी का रोड शो स्वयंवर बरातघर से शुरू होगा, जो शिवाजी चौक होते हुए शहीद स्तंभ पर समापन होगा। यहां पीएम मोदी शहीद पंकज अरोरा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे।
07:49 PM, 26-Apr-2024

फूलों से सजाया गया रोड शो का वाहन
– फोटो : अमर उजाला
शंखनाद से सीएम योगी का स्वागत
सीएम योगी आदित्यनाथ शाम करीब 6:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। शंख ध्वनि से उनका स्वागत किया गया। रोड शो में जिस वाहन पर पीएम मोदी सवार होंगे, उसे फूलों से सजाया गया है।
07:37 PM, 26-Apr-2024
सुरक्षा चाक चौबंद
पीएम मोदी के रोड शो को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। 223 प्वाइंट बनाकर तीन हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस ने 117 प्वाइंट बनाकर बैरिकेडिंग की है।
07:34 PM, 26-Apr-2024

इसी वाहन पर सवार होंगे पीएम मोदी
– फोटो : अमर उजाला
घरों के बाहर लिखवाया जय श्रीराम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरफ से गुजरेंगे, उस तरफ घरों व दुकानों के बाहर जय श्रीराम लिखवाया गया है। इसके साथ ही भगवा झंडे व नाथ नगरी के पोस्टर लगवाए गए हैं।
07:33 PM, 26-Apr-2024
रोड शो में 12 स्थानों पर पुष्पवर्षा कर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया जाएगा। रोड शो के समापन पर वह शहीद पंकज अरोरा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे।
[ad_2]
Source link