[ad_1]

रामबन में दरके पहाड़
– फोटो : परवेज
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला रामबन में भारी भूस्खलन हुआ है। रामबन-गूल रोड पर रामबन से पांच किलोमीटर दूर ककराला मोड़, परनोट क्षेत्र में भूस्खलन और जमीन धंसने के बाद कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। प्रशासन ने करीब 50 परिवारों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया है।
रामबन-गूल रोड पर ककराला परनोर में दरारें आने पर यातायात निलंबित कर दिया गया। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति गुल है। शुक्रवार को जिला उपायुक्त बशीर उल हक चौधरी सहित प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और स्थानांतरित किए गए परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
[ad_2]
Source link